फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two held for duping old couple of over five crore rupees in delhi

दिल्ली: बेहतर रिटर्न का लालच देकर बुजुर्ग दंपती से ठगे थे पांच करोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 15 Oct 2021 04:11 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Oct 2021 04:11 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती को अपनी फर्म ईकाउंसिलर वेबटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से शिकार बनाया। आरोपियों ने पीड़ितों के दृष्टिहीन होने का फायदा उठाया।

विज्ञापन
two held for duping old couple of over five crore rupees in delhi
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay

विस्तार

यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को निवेश करने पर बेहतर रिटर्न का लालच देकर 5.24 करोड़ रुपये ठगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अंकित ठाकुर (29) और विनोद आर्य (28) ने बुजुर्ग दंपती को अपनी फर्म ईकाउंसिलर वेबटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से शिकार बनाया। यह फर्म वेबसाइट डेवलपमेंट के व्यापार में सक्रिय है। आरोपियों ने पीड़ितों के दृष्टिहीन होने का फायदा उठाया। बुजुर्ग श्रम मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी के पद से रिटायर हो चुके हैं। पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग दंपती को काफी ज्यादा रिटर्न का लालच देकर उनसे 5.24 करोड़ रुपये ठग लिए। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एक केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि पीड़ित दंपती अमेरिका में रह रहे अपने बच्चों के पास जाकर रहना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी अचल संपत्ति को बेचने का फैसला किया था। इसी बीच उनका आरोपियों से संपर्क हुआ। आरोपियों ने उन्हें रुपये अपनी कंपनी में निवेश कर बहुत ज्यादा रिटर्न पाने के लिए काफी आकर्षक योजना बताई। इसके बाद पूरा रुपया दोनों आरोपियों को दे दिया, जिन्होंने वेबसाइट प्रोडक्शन के नाम पर उस धन का दुरुपयोग किया। आरोपियों ने पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए बोगस बैंक खातों के चैक दे दिए, जो बाउंस हो गए।

सिंह ने कहा कि गहराई से जांच करने पर और प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि कॉलेज ड्रॉपआउट आरोपी कथित कंपनी के निदेशक और मुख्य अधिकारी थे, जहां पीड़ितों ने रुपये जमा कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed