{"_id":"62bba030b880ae5d174f0890","slug":"two-families-clashed-over-the-issue-of-walking-a-dog-in-the-street-3-injured-two-attackers-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News :गली में कुत्ता घुमाने की बात पर भिड़े दो परिवार, 3 घायल, दो हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News :गली में कुत्ता घुमाने की बात पर भिड़े दो परिवार, 3 घायल, दो हमलावर गिरफ्तार
Wed, 29 Jun 2022 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
डाबड़ी इलाके में गली में कुत्ता घुमाने को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। आरोपी परिवार के सदस्यों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया और उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 26 जून की है।
विज्ञापन
विनोद अपने कुत्ते को गली में घुमा रहा था। उसके पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र पांडे ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों ही परिवार के सदस्य घरों से बाहर निकल गए और मारपीट करने लगे। विनोद का आरोप है कि जितेंद्र और उसके परिवार के सदस्य लाठी डंडे लेकर आ गए और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसकी पत्नी और बेटी की भी पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद, उसकी पत्नी और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले पर कार्रवाई करते हुए हमलावर नवीन और सनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी जितेंद्र फरार है।