फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two elderly people were duped while submitting life certificates.

Delhi News: जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के चक्कर में दो बुजुर्गाें से ठगी

Sat, 01 Nov 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Two elderly people were duped while submitting life certificates.
अलग-अलग मामलों में ठगे करीब 10 लाख, साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

शुजात आलम
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी से रिटायर हुए बुजुर्ग पेंशन खाता धारक यदि अपना लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने का प्रयास कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के चक्कर में किसी साइबर ठगी का शिकार हो जाएं। कुछ ऐसा ही वसुंधरा एंक्लेव में रहने वाले दो बुजुर्ग के साथ हुआ।
ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के चक्कर में दो बुजुर्ग साइबर ठगी के शिकार हो गए। अलग-अलग मामलों में बदमाशों ने दो बुजुर्ग के खातों में सेंध लगाकर करीब 10 लाख रुपये उड़ा लिए। एक मामले में आरोपियों ने बुजुर्ग के खाते में फिक्स डिपोजिट के आधार पर 4.06 लाख रुपये का लोन लेकर वह रकम भी उड़ा ली। दोनों बुजुर्ग की शिकायत पर पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उसके आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बुजुर्गों से अपील की है कि वह बैंक की शाखा में जाकर ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाएं।
विज्ञापन

पहले मामले में साइबर ठगों ने अनिल कुमार (79) को अपना शिकार बनाया। बुजुर्ग परिवार के साथ मानव स्थली अपार्टमेंट, वसुंधरा में रहते हैं। वह सेंट्रल वाटर कमीशन से सिविल इंजीनियर के पद से रिटायर हैं। फिलहाल अनिल पेंशन धारक हैं। हर साल पेंशन प्राप्त करने के लिए अक्तूबर के अंतिम या नवंबर के प्रथम सप्ताह में इनको लाइफ सर्टिफिकेट बैंक को देना होता है। पीड़ित को वर्ष 2025-26 के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना था। इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने का एक विज्ञापन देखा। दिए गए लिंक पर उन्होंने अपनी डिटेल जमा कर दी। 27 अक्तूकर को उनके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक के पेंशन विभाग से बताकर अपना नाम राहुल रंजन बताया। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग को व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर जानकारी भेजने के लिए कहा। बुजुर्ग ने ऐसा ही किया। शाम करीब 4.30 से 5.30 के बीच उनके खाते से दो बार में 4.15 लाख की कट गए। दूसरे मामले में गोविंद नंदन शुक्ला (74) परिवार के साथ विश्वकर्मा अपार्टमेंट में रहते हैं। वह एक सरकारी बैंक से अधिकारी रिटायर हैं। फिक्स डिपोजिट के आधार पर किसी ने बैंक खाते से 4.06 लाख का लोन लेकर उसे ट्रांसफर कर लिया। इसके अलावा बाकी दो बैंक खातों को भी खाली कर दिया गया। दोनों खातों और लोन की रकम मिलाकर कुल 5.73 लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed