फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two crooks arrested for attempting to extort one million from businessman in delhi

दिल्ली: कारोबारी से दस लाख की उगाही के प्रयास में दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 04:17 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 21 Mar 2021 04:17 AM IST
सार

  • कारोबारी की कंपनी में काम कर रहे चचेरे भाई से जानकारी लेकर साथी संग दिया वारदात को अंजाम।
  • धमकी देने के लिए झपटमार से तीन सौ रुपये में फोन खरीदा।

विज्ञापन
Two crooks arrested for attempting to extort one million from businessman in delhi
तिलक नगर थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलक नगर थाना पुलिस ने एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर दस लाख की उगाही का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन और अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि पवन का चचेरा भाई प्रतीक कारोबारी की कंपनी में काम कर चुका था। आरोपी ने उससे कारोबारी के बारे में जानकारी लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का कारोबार करने वाले एक शख्स ने 19 मार्च को तिलक नगर थाने में धमकी भरे फोन कर दस लाख मांगे जाने की शिकायत की। उसने बताया कि 16 मार्च की रात अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए तिहाड़ जेल से फोन करने की बात कही। उसने धमकी दी कि दस लाख रुपये नहीं दिए तो परिवार के सभी लोगों की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद 18 और 19 मार्च को भी धमकी भरे चार कॉल किए गए।
विज्ञापन


शिकायत पर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने शुक्रवार देर रात शाहपुर जाट से अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि उसने मदनगीरी निवासी पवन की मदद से कारोबारी से उगाही का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पवन को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि पवन पर पहले से महरौली थाने में हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण ने बताया कि उसका चचेरा भाई प्रतीक कारोबारी की कंपनी में काम कर चुका था। उससे कारोबारी की सारी जानकारी लेने के बाद पवन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। धमकी देने के लिए उन लोगों ने गोविंदपुरी बस स्टॉप के पास एक झपटमार से तीन सौ रुपये में मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस  फिलहाल प्रतीक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed