फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two criminals who plotted murder arrested

Delhi News: हत्या की साजिश रचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Two criminals who plotted murder arrested
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर ओम प्रकाश ने हत्या करने का दिया था निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने शख्स की हत्या की साजिश रचने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश गैंगस्टर काला जठेड़ी और ओम प्रकाश उर्फ काला गैंग का सदस्य है। तिहाड़ जेल में बंद ओम प्रकाश के निर्देश पर वारदात को अंजाम देने वाला था।
पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों से मिलने वाले की जानकारी हासिल कर रही थी। इस दौरान निरीक्षक कमलेश कुमार की टीम को पता चला कि दो लोग लगातार मकोका मामले में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर ओम प्रकाश उर्फ काला और उसके भाई अमित से मिल रहे हैं। पुलिस ने इन पर निगरानी बढ़ाई। 28 अक्तूबर को पुलिस को पता चला कि ओम प्रकाश गैंग का बदमाश इलाके में हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर झड़ौदा गांव के पास से विनोद और ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में विनोद और ध्रुव ने बताया कि उनका गांव के एक शख्स से विवाद चल रहा है। जिसकी हत्या करने के इरादे से वह घूम रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने तिहाड़ में बंद गैंगस्टर ओम प्रकाश से मिले थे। ओम प्रकाश काला जठेड़ी और सचिन उर्फ भांजा गैंग के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि वह ओम प्रकाश के भाई अमित के जरिए एक साल पहले गैंग से जुड़ा था। गैंग से जुड़ने के बाद उसने अमित के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed