फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two arrested of gang that stole more than 200 cars

200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two arrested of gang that stole more than 200 cars
नई दिल्ली। मध्य जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने दिल्ली-एनसीआर में 200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों यूपी में मुजफ्फरनगर के गांव सूजुड़ूू निवासी मुशाहिद (30) और गाजियाबाद की लोनी में पूजा कॉलोनी निवासी आसिम (32) को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की दो कारें, ईसीएम, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी), कारों की चाबियां, एक पिस्टल, चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मध्य जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि ये दिल्ली-एनसीआर से सामान्य कारें चोरी कर उनके पुर्जे या पूरी कार बेचकर मोटी रकम कमाते थे। उनके मुताबिक, पिछले तीन साल में वे 200 से अधिक गाड़ियां चोरी कर चुके हैं। इधर, चोरियां बढ़ने पर एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा ने टीम के साथ जांच शुरू की। करीब 15 दिन दिल्ली व मुजफ्फरनगर के इलाकों में नजर रखी गई।
विज्ञापन

एक सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहाड़गंज इलाके से दबोच लिया। इनके पास से ईसीएम व चाबियां बरामद हुईं। इनकी मदद से वे कारें स्टार्ट कर रहे थे। इनके पास से बरामद होंडा सिटी कार रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना एरिया से चोरी हुई थी। ये करीब एक सप्ताह से वारदात में इसका इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी निशानदेही पर खजूरी खास चौक के पास से एक कार और बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, मुशाहिद कार मैकेनिक है। पहले भी पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed