{"_id":"617d8b3260852a4f9954432f","slug":"two-arrested-of-gang-that-stole-more-than-200-cars-ashram-news-noi613408992","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मध्य जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने दिल्ली-एनसीआर में 200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों यूपी में मुजफ्फरनगर के गांव सूजुड़ूू निवासी मुशाहिद (30) और गाजियाबाद की लोनी में पूजा कॉलोनी निवासी आसिम (32) को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की दो कारें, ईसीएम, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी), कारों की चाबियां, एक पिस्टल, चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
मध्य जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि ये दिल्ली-एनसीआर से सामान्य कारें चोरी कर उनके पुर्जे या पूरी कार बेचकर मोटी रकम कमाते थे। उनके मुताबिक, पिछले तीन साल में वे 200 से अधिक गाड़ियां चोरी कर चुके हैं। इधर, चोरियां बढ़ने पर एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा ने टीम के साथ जांच शुरू की। करीब 15 दिन दिल्ली व मुजफ्फरनगर के इलाकों में नजर रखी गई।
एक सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहाड़गंज इलाके से दबोच लिया। इनके पास से ईसीएम व चाबियां बरामद हुईं। इनकी मदद से वे कारें स्टार्ट कर रहे थे। इनके पास से बरामद होंडा सिटी कार रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना एरिया से चोरी हुई थी। ये करीब एक सप्ताह से वारदात में इसका इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर खजूरी खास चौक के पास से एक कार और बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, मुशाहिद कार मैकेनिक है। पहले भी पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है।