फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two arrested for getting Russia visa for one lakh

गोरखधंधा : एक लाख में रूस का वीजा लगवाने वाले दो पकड़े गए, 16 बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद 

Fri, 23 Jul 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 06:03 AM IST
सार

  • 75 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली में बांग्लादेशियों का लगवा रहा था वीजा 
  • चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने बुजुर्ग समेत दो को गिरफ्तार किया 
  • आरोपियों के कब्जे से 16 बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद 
  • एक लाख रुपये में रूस का वीजा लगवाते थे 

विज्ञापन
Two arrested for getting Russia visa for one lakh
वीजा - फोटो : pixabay

विस्तार

करनाल निवासी 75 वर्षीय एक बुजुर्ग बांग्लादेशियों के दिल्ली से रूस के लिए अवैध वीजा लगवा रहा था। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने बुजुर्ग समेत दो आरोपियों को अवैध वीजा लगवाने के मामले में गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग के पास से 16 बांग्लादेशी पासपोर्ट व पंजाब के व्यक्ति के एक कब्जे से एक पासपोर्ट बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


बुजुर्ग एक बांग्लादेशी का रूस के लिए वीजा एक लाख रुपये में लगवाता था। पुलिस बुजुर्ग जनरैल सिंह के बेटे की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 100 से ज्यादा लोगों को नकली वीजा बना चुके हैं और कई बांग्लादेशियों को भारत से विदेश भेज चुके हैं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार केरल निवासी शिबू अपने तीन साथियों का वीजा लगवाने दिल्ली स्थित रसियन एंबेसी में आया था। रसियन एंबेसी में उसे बताया गया था कि कोरोना के कारण फिजिकल कोई काम नहीं हो रहा है अत: वह ऑनलाइन आवेदन करें। शिबू जब एंबेसी से बाहर निकला तो बाहर हरमनप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शिबू से कहा कि वह 30 हजार रुपये में रसिया का वीजा लगवा देगा। शिबू ने उसे तीन पासपोर्ट व 30 हजार रुपये दे दिए। 60 हजार रुपये बाद में देना तय हुआ। कुछ दिनों बाद हरमनप्रीत सिंह पुत्र सीतल सिंह ने व्हाट्सएप पर वीजा भेजा दिया। शिबू ने रसियन एंबेसी में जाकर पता किया तो वीजा फर्जी था। शिबू ने इसकी शिकायत चाणक्यपुरी थाने में की। मामला दर्जकर चाणक्यपुरी एसीपी प्रज्ञा आनंद की देखरेख में एसआई अश्विनी कुमार, हवलदार शिवशंकर व सिपाही प्र्रेमप्रकाश की टीम ने जांच शुरू की। 


इस टीम ने हरमनप्रीत सिंह को पहाडग़ंज के एक होटल से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह शिबू से और पैसे लेने आया था। हरमनप्रीत सिंह की निशानदेही पर प्रेम नगर, करनाल से बुजुर्ग जनरैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 16 बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किए गए। जांच में पता लगा कि जनरैल सिंह पासपोर्ट व वीजा लगवाने के लिए अधिकृत हैं। मगर इसकी आड़ में वह अवैध रूप से बांग्लादेशी समेत अन्य लोगों को पैसे लेकर वीजा लगवा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बांग्लदेशी भारत में वीजा लगवा कर नहीं जा सकते।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed