फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two accused wanted in murder case arrested

Delhi News: हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Two accused wanted in murder case arrested
वारदात के बाद से थे फरार, जारी हो रखे थे गैर-जमानती वारंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार थे और दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो रखे थे।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रोहिणी (दक्षिण) थाना क्षेत्र में 5 सितंबर 2025 को हबीब की हत्या की गई थी। हबीब का दूसरे पक्ष के लोगों से रोहिणी के एक क्लब में झगड़ा हो गया था। हबीब ने एक आरोपी के सिर में बोतल मार दी थी। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी की डिग्गी में डालकर गाजीपुर ले गए, यहां उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी मृत अवस्था में उसके घर के सामने फेंककर चले गए थे। पीड़ित व आरोपी एक दूसरे को जानते थे। स्थानीय थाना पुलिस ने तीन आरोपियों बुराड़ी निवासी अमन राठौर, विक्की, अनिल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गाजीपुर निवासी राकेश सिंह डेढ़ा उर्फ रिंका (27) और हर्ष सिंह उर्फ हर्ष (23) फरार थे। पूर्वी रेंज-1 में तैनात इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की टीम ने घेराबंदी की और गाजीपुर गांव निवासी राकेश सिंह डेढ़ा उर्फ रोनिक उर्फ रिंका और मयूर विहार फेज-3, घरोली एक्सटेंशन, पूर्वी दिल्ली निवासी हर्ष सिंह उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed