फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Twin sisters Riddhi and Siddhi were separated after nine hour surgery at Delhi AIIMS

AIIMS का चमत्कार: नौ घंटे की सर्जरी के बाद दो जुड़वा बहनें हुईं अलग; गर्भ में ही डॉक्टर ने बताई थी ये बात

Wed, 26 Jul 2023 04:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

दिल्ली एम्स में दो जुड़वा बहनों रिद्धि और सिद्धि को नौ घंटे की सर्जरी के बाद अलग कर दिया गया। एम्स में दो जुड़वा बहनों की सफल सर्जरी के बाद माता पिता बहुत खुश हैं। 

विज्ञापन
Twin sisters Riddhi and Siddhi were separated after nine hour surgery at Delhi AIIMS
माता-पिता के साथ रिद्धि और सिद्धि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपस में पेट और छाती से जुड़े 11 माह के जुड़वां बच्चों को दिल्ली एम्स में सर्जरी कर अलग किया गया। एक कहावत तो आपने सुनी होगी 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', इस कहावत को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स अस्पताल के डॉक्टरों से सच साबित किया है। दोनों बहनें छाती से जुड़ी हुई थीं। जिनका एम्स में इलाज चला। 11 महीने और 9 घंटे की सर्जरी के बाद दोनों को अलग कर दिया गया। 

विज्ञापन



 

एम्स में दो जुड़वा बहनों की सफल सर्जरी के बाद माता पिता बहुत खुश हैं। इन दिनों बहनों का नाम रिद्धि-सिद्धि है। मिली जानकारी के मुताबिक, 11 जून को सर्जरी से पहले रिद्धि सिद्धि की फोटो और उसके बाद जब सर्जरी हुई तो इसके बाद दोनों बहने अलग होने के बाद ऐसी दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रिद्धि-सिद्धि दोनो छाती से जुड़ी हुई थीं। शरीर के अंदर लीवर का कुछ हिस्सा जुड़ा हुआ था। पिता अंकुर गुप्ता और मां दीपिका गुप्ता बरेली के रहने वाले हैं। गर्भ के दौरान ही पता चल गया था की बच्चे जुड़े हुए हैं। बच्चों के जन्म के बाद 11 माह तक एम्स ने इनपर नजर रखी। 11 माह बाद सर्जरी हुई। 9 घंटे की सर्जरी के बाद दोनों बच्चों को अलग किया जा सका। बीते तीन दिनों में एम्स में के अंदर यह तीसरी सर्जरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed