{"_id":"68714332646537b4880e26ea","slug":"tughlaq-road-police-station-arrested-a-high-profile-thief-ashram-news-c-340-1-del1011-97161-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के ध्यानार्थ : तुगलक रोड थाना पुलिस ने हाइप्रोफाइल चोर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर के ध्यानार्थ : तुगलक रोड थाना पुलिस ने हाइप्रोफाइल चोर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटियन दिल्ली में वीआईपी के सरकारी आवासों में ही करता था चोरी व सेंधमारी
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। तुगलक रोड थाना पुलिस ने एक ऐसे हाईप्रोफाइल चोर को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ लुटियन दिल्ली में वीआईपी के सरकारी आवासों में चोरी व सेंधमारी की वारदात करता था। तुगलक रोड थाना पुलिस ने उसे दो दिन पहले देहरादून से गिरफ्तार किया है।
उसने हाल ही में दिल्ली के पॉश इलाके खान मार्केट के पास भारती नगर में रहने वाले वाणिज्य भवन के निदेशक आईआरएस अधिकारी देवेश गुप्ता के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय निदेशक विदेश गए हुए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईआरएस अधिकारी देवेश गुप्ता वाणिज्य मंत्रालय के अधीन वाणिज्य भवन के निदेशक के पद पर तैनात हैं। वह खान मार्केट के पास स्थित भारती नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने तुगलक रोड थाना पुलिस को शिकायत थी कि वह गर्मियों की छुट्टियों में 13 जून को मैड्रिड, स्पेन व इटली गए थे। घरेलू सहायिका ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और घर में चोरी हुई है। तुगलक रोड थाना पुलिस ने सुरक्षा गार्ड मनीष कुमार की शिकायत पर मामला दर्जकर तुगलक रोड थानाध्यक्ष उमेश मलिक, एटीओ सुनील कुमार, एसआई राजीव व एसआई कमल जरवाल की टीम ने जांच शुरू की।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में रहने वाले सोनू कुमार उर्फ सोनू उर्फ करण (35) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। वह मूलरूप से गांव बसावापुर, तहसील नेहतौर बिजनौर, यूपी का रहने वाला है। आरोपी वर्ष 2013 से चोरी व सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।