{"_id":"6292b653cd095302836ccd9f","slug":"trying-to-kill-by-setting-fire-to-the-door-of-the-house-from-outside-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बाहर से घर का दरवाजा बंद कर आग लगाकर मारने की कोशिश, रंजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बाहर से घर का दरवाजा बंद कर आग लगाकर मारने की कोशिश, रंजिश की आशंका
Sun, 29 May 2022 05:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 May 2022 05:40 AM IST
सार
दिल्ली के कंझावला इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब लोगों ने एक घर से धुआं निकलता देखा। बताया जा रहा है कि किसी ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर आग लगा दी। जिसमें घर के अंदर सो रहा एक व्यक्ति झुलस गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के कंझावला इलाके में फर्नीचर का काम करने वाले शख्स के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर आग लगाने का मामला सामने आया है। कमरे में धुआं भरने के बाद लोगों की नींद खुली। शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाने के बाद पीड़ित ने आग पर काबू पाया। इस दौरान वह मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
पीड़ित के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है। पीड़ित की पहचान हरेराम शर्मा के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महावीर विहार कॉलोनी में रहता है। वह फर्नीचर का काम करता है। बृहस्पतिवार की रात हरेराम शर्मा खाना खाने के बाद सो गया। देर रात करीब तीन बजे कमरे में अचानक धुआं भर गया। हरेराम की पत्नी सोनिया की नींद खुल गई। उसने बाहर जाकर देखा तो जाली लगे गेट के बाहर किसी ने आग लगा रखी थी। उसने हरेराम को जगाया और आग लगाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
जिसके बाद हरेराम दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाहर से कुंडी लगा हुआ था। शोर मचाकर उसने पड़ोसियों से मदद मांगी। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और कुंडी को खोला। हरेराम बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान आग की लपटों की चपेट में आकर उसका चेहरा झुलस गया। लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस हरेराम का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन