{"_id":"64c060eef5417eec6f043113","slug":"tried-to-give-communal-colour-to-minor-quarrel-in-delhi-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाकर मामूली झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास, पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाकर मामूली झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास, पुलिस ने किया काबू
Wed, 26 Jul 2023 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:25 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी गई कि एक समुदाय के लोगों ने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में सोमवार दोपहर मामूली बात पर हुए झगड़े को कुछ शरारती लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी गई कि एक समुदाय के लोगों ने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। लोगों को समझाकर वहां से हटा दिया गया। युवती के भाई के साथ मारपीट करने वाले दो लड़कों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। एक अन्य युवक की पुलिस को तलाश है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि पकड़े गए दोनों लड़के अलग-अलग समुदायों से हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार दोपहर को सोनिया विहार निवासी युवक प्रकाश (18) अपनी बहन को स्कूल से स्कूटी पर लेकर घर जा रहा था। इस बीच वह सर्कुलर रोड, तीसरा पुश्ता, सोनिया विहार पर पहुंचा। सड़क पर पानी भरा था। स्कूटी से पानी की कुछ छींटे वहां से गुजर रहे तीन लड़कों सिराज, सलमान और नाबालिग पर गिर गई। इस बात पर झगड़ा होने लगा। तीनों लड़कों ने प्रकाश की पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने अफवाह फैला दी कि तीनों लड़कों ने स्कूटी सवार लड़की के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन