फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tricolor call in every house made Abdul wealthier

Independence Day : पीएम मोदी के हर घर तिरंगा आह्वान से हुई अब्दुल की चांदी, बाजार में अच्छे कारोबार की उम्मीद

Thu, 10 Aug 2023 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 06:11 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान का असर इस वर्ष भी खूब देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Tricolor call in every house made Abdul wealthier
तिरंगे की सिलाई में मसरूफ अब्दुल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस करीब है, ऐसे में लोगों में देशभक्ति की भावना हिलोरे लेने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान का असर इस वर्ष भी खूब देखने को मिल रहा है। तिरंगा बनाने वाले व्यापारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दो से तीन गुणा अधिक कारोबार होने का अनुमान लगाया है। ऐसे में व्यापारियों में उत्साह देखते ही बन रहा है। झंडे की बढ़ती मांग को देखते हुए इनके दाम में 20 से 30 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


मोदी के आह्वान से सदर बाजार के तिरंगा झंडा बनाने वाले व्यापारी अब्दुल गफ्फार की चांदी हो गई है। सदर बाजार में झंडे वाले चाचा के नाम से मशहूर 72 वर्षीय अब्दुल गफ्फार बताते हैं कि इस बार ग्राहक झंडों की मुंह बोली कीमत चुकाने को तैयार हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार तिरंगे झंडे के काफी ऑर्डर मिले हैं। यहां तक की कई ग्राहकों को समय न होने के चलते वापस लौटाना पड़ रहा है। वह बताते हैं कि इस वर्ष लगभग 50 लाख से अधिक के व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन


डेढ़ हजार महिलाओं को मिल रहा रोजगार
झंडा सिलने वाले अब्दुल सलाम बताते हैं कि उनके यहां करीब डेढ़ हजार महिलाओं को रोजगार मिलता है। वह कहते हैं कि बाजार की रौनक देखते हुए इस बार अच्छे काम की उम्मीद है। आझंडा सिलने वाली सुनीता बताती हैं कि पहले वह घर में खाली बैठती थी, कई बार झंडा बनाने के लिए लोग आए लेकिन इस बार उन्हें अधिक आमदनी होनी की उम्मीद है। वह कहती हैं कि वह दिनभर में 50 के करीब झंडे सिल देती हैं। एक माह की कमाई उनकी सात से आठ हजार रुपये के करीब होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के झंडों ने देखा आपातकाल
बाजारों के साथ ही दिल्ली की सड़कें तिरंगा के रंग में रंगने लगी हैं। सदर बाजार के चूना मंडी की संकरी गलियों में बने छोटे-छोटे कमरों में बड़ी संख्या में झंडे सिले जा रहे हैं। यहां हरदोई, लखनाऊ, आगरा के कारीगर दिन-रात मेहनत कर झंडे सिल रहे हैं। यहां की गलियां तिरंगा रंग में रंगी नजर आ रही है। गफ्फार बताते हैं कि वह करीब 52 सालों से तिरंगा झंडा बना रहे हैं। उनके द्वारा बनाए गए तिरंगे ने आपातकाल, अटल वाजपेयी सरकार व अन्न हजारे के आंदोलन के दौर को भी देखा है। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना के समय भी उन्हीं के पास से पार्टी का झंडा बनकर भेजा गया था।  उन्होंने बताया कि पहले जहां 30 से 50 हजार झंडों का ऑर्डर आता था, लेकिन इस बार एक से डेढ़ लाख के ऑर्डर आए हैं। 


झंडारोहण की तैयारियां हुईं तेज : कॉलोनी से लेकर कार्यालयों में झंडारोहण की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। इसके साथ ही चौक-चौराहों व बाजारों में तिरंगा झंडा बिकने शुरू हो गए हैं। सदर बाजार में तिरंगा झंडा के साथ केसरिया, सफेद व हरे रंग से बनी चीजों की रौनक देखते ही बन रही है। हर जगह छोटे से लेकर बड़े झंडे बिकने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed