फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Trial starts on the line between the airport and Janakpuri West Magenta

मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से एयरपोर्ट के बीच ट्रायल शुरू

Thu, 22 Dec 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
Trial starts on the line between the airport and Janakpuri West Magenta
metro

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को मेट्रो फेज थ्री के मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिक गार्डन) के एक और सेक्शन पर ट्रायल शुरू कर दिया है। यह ट्रायल जनकपुरी पश्चिम से टी-वन आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच शुरू हुआ है। यह कुल 10 किलोमीटर का हिस्सा है, जिसपर 6 स्टेशन पड़ते है। इस लाइन के 13 किलोमीटर हिस्से (बॉटेनिक गार्डन से कालकाजी मंदिर) पर पहले से ट्रायल चल रहा है। 

विज्ञापन


मजेंटा लाइन दिल्ली से नोएडा को एक अन्य लाइन से जोड़ती है। यह पहले से चल रही ब्लू लाइन को दो छोर पर आपस में जोड़ेगी। कुल 36 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर अब 23 किलोमीटर हिस्से पर ट्रायल शुरू हो चुका है। अब सिर्फ आईजीआई एयरपोर्ट स्टेशन से कालकाजी मंदिर के बीच ट्रायल होना बाकी है। यह इस लाइन का अंडरग्राउंड हिस्सा है जिसपर काम चल रहा है। नए साल में ही इसपर ट्रायल शुरू होगा। 
विज्ञापन

फेज थ्री के इस 10 किलोमीटर हिस्से पर ट्रायल के लिए बिना ड्राइवर की मेट्रो ट्रेन से ट्रायल किया जा रहा है।

ट्रायल के लिए ट्रैक तक मेट्रो कोच पहुंचाने के लिए उच्च क्षमता वाली क्रेन की मदद ली गई है। इस पर पर छह कोच वाली मेट्रो ट्रेन ट्रायल के लिए चल रही है। दस किलोमीटर के इस हिस्से पर छह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट (इंटरचेंज ब्लू लाइन), डाबड़ी मोड़, दशरथपुरी, पालम, सदर बाजार छावनी और आईजीआई एयरपोर्ट (केवल एक अंडरग्राउंड स्टेशन) स्टेशन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो फेज तीन के इस लाइन के चालू होने से दिल्ली नोएडा को जोड़ने के साथ साउथ दिल्ली का हिस्सा नोएडा से नजदीक हो जाएगा। इसके अलावा रिंग रोड से मेट्रो की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस लाइन पर कई इंटरचेंज होने से गुड़गांव व फरीदाबाद से भी नोएडा की दूरी कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed