फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Travellers come out of Airport weaing PPE kits

पीपीई किट पहनकर ही एयरपोर्ट से निकले यात्री, सभी की टिकीं निगाहें

Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Travellers come out of Airport weaing PPE kits
नई दिल्ली। किसी के पास फेस शील्ड तो कोई पीपीई किट पहनकर ही एयरपोर्ट से निकला। आईजीआई के टी-3 टैक्सी स्टैंड पर पहुंच रहे हवाई यात्रियों को देख ऐसा लग रहा था कि कोरोना से आधी जंग जीत चुके हैं तो आधी लड़ने को तैयार हैं। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें जल्दी थी तो अपनों से मिलने की। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट जम्मू से टी-3 टर्मिनल पर पहुंची तो बाहर टैक्सी और बसें पहले से ही मौजूद थीं। जम्मू से दिल्ली पहुंचे प्रवेश ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है, लेकिन सीधी फ्लाइट न मिलने की वजह से रात को रुकना पड़ेगा। कटरा हैलीपैड पर काम करने वाले प्रवेश ने बताया कि दो महीने के दौरान जिंदगी की कई हकीकतों से रूबरू होने का मौका मिला, परेशानी भी हुई, लेकिन संतोष है कि अपने परिवार के पास पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

नोएडा की कंपनी में कार्यरत प्रोफेशनल जयपाल ने बताया कि ऑफिस के काम से गए, लेकिन लॉकडाउन के दौरान फंसे रह गए। विमानों का संचालन शुरू हुआ तो घर का रुख किया। कई ऐसे भी यात्री थे जिन्हें रिसीव करने उनके परिजन पहुंचे थे जो एक दूसरे का अभिनंदन दूर से करते नजर आए। पीपीई किट पहने एयरपोर्ट से निकले दो ने बताया उनका काम ऐसा है कि पीपीई किट पहनना जरूरी था, इसलिए विमान में सफर के दौरान भी पीपीई किट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed