फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   trains late due to fogg

कोहरे के सामने रेलवे की तैयारी फिर फेल

Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
trains late due to fogg
नई दिल्ली। कोहरे के सामने रेलवे की सभी तैयारियां एक बार फिर विफल साबित होने लगी हैं। अभी कोहरे का असर शुरू ही हुआ है कि ट्रेनों की रफ्तार घट गई है। हर साल की तरह इस साल भी ट्रेनों को रफ्तार देने के लिए कई ट्रेनें निरस्त करनी पड़ी हैं। इसके बावजूद ट्रेनें लगातार देरी से संचालित हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ज्यादातर ट्रेनें इससे प्रभावित हैं। बुधवार को भी दिल्ली पहुंचने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 3 से 6 घंटे की देरी से चलीं। वापसी दिशा में जाने वाली ट्रेनें भी देरी से संचालित हुईं। इस वजह से प्लेटफार्म पर यात्री ठंड से परेशान दिखे।
विज्ञापन

ये ट्रेनें चलीं देरी से
. कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस-3:45 घंटे देरी से।
. मऊ-आनंद विहार एक्सपप्रेस-4:45 घंटे देरी से।
. फरक्का एक्सप्रेस-6 घंटे की देरी से।
. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से।
. मडुआडीह एक्सप्रेस 4:30 घंटे देरी से।
. इलाहाबाद-नई दिल्ली हमसफर 2:30 घंटे देरी से।
. भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ 3:30 घंटे देरी से।
. फैजाबाद एक्सप्रेस 2:30 घंटे देरी से।
. दादर एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से।
. रीवा एक्सप्रेस 3:45 घंटे देरी से।
. प्रयागराज एक्सप्रेस 2:30 घंटे देरी से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed