फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Train railed amidst possible third wave increased number for convenience of working people new timetable ready

संभावित तीसरी लहर के बीच पटरी पर उतरी ट्रेन: प्रवासी मजदूरों की सहुलियत के लिए बढ़ाई संख्या, नई समय-सारणी तैयार

Sat, 19 Jun 2021 10:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 10:53 PM IST
सार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र समेत अनलॉक हुए राज्यों में काम-काजी लोगों की सहुलियत के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ानी है। कई रूट पर तो ट्रेनों को बहाल करने की समय-सारणी भी तैयार कर दी गई है।

विज्ञापन
Train railed amidst possible third wave increased number for convenience of working people new timetable ready
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच ट्रेन ट्रैक पर लौट रही है। कोरोना काल में जिन ट्रेनों को बंद कर दिया गया था, अब उन्हें धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को अपने-अपने स्तर पर यात्रियों की तादाद और जरूरतों के अनुसार ट्रेन चलाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के घटते ग्राफ को लेकर रेलवे यात्रियों की संख्या की लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है। हर साल की तरह इस साल भी समर स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर भी तैयारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र समेत अनलॉक हुए राज्यों में काम-काजी लोगों की सहुलियत के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ानी है। कई रूट पर तो ट्रेनों को बहाल करने की समय-सारणी भी तैयार कर दी गई है। हालांकि, कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रख प्लेटफार्म टिकट के शुल्क 30-50 रुपये कर दिए गए हैं तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग, शरीर के तापमान की चेंकिंग भी रैंडम की जा रही है।
विज्ञापन


सैर-सपाटे को लकर भी पहाड़ों के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा
आमूमन गर्मी के दिनों में लोग पहाड़ की वादियों में जाना पसंद करते है। इसे लेकर रेलवे भी हर साल उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा करता है। कोविड की वजह से इस रूट पर नियमित ट्रेनें भी थम गई थी। लेकिन अब कालका-शिमला रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है तो शिमला के लिए दिल्ली-कालका कनेक्टिंग ट्रेन को भी चलनी शुरू हो गई है। इसी तरह देहरादून शताब्दी समेत कई ट्रेनें उत्तराखंड के लिए भी चलाई गई है। जम्मू की वादियों के लिए ट्रेन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेन चली
गर्मी की छुट्टियों मे कई लोग माता वैष्णव देवी केदर्शन के साथ उज्जैन, अमृतसर, अजमेर, ऋषिकेश समेत कई धार्मिक स्थल की यात्रा करते है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी रेलवे ने कई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। इसमें जम्मू-तवी के लिए राजधानी के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के लिए शताब्दी, दुरंतो, क्लोन स्पेशल भी चलाने की घोषणा की गई है।

श्रमिकों को भी ध्यान में रखा गया है
कोविड की वजह से कई राज्यों की फैक्टरियां खुलने लगी हैं। लॉकडाउन के दौरान सूरत, अहमदाबाद, लुधियाना, मुंबई, दिल्ली समेत कई शहरों से मजदूर पलायन कर गए थे। फिर से आर्थिक जगत खुल जाने की वजह से रेलवे उन शहरों के लिए भी ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने की घोषणा की है, जहां कोविड काल में कम ट्रेनें चल रही थीं। कई क्लोन व स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई हैं।

आज से पटरी पर लौट रही मुख्य ट्रेन
नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी, कालका-शिमला-कालका शिवालिक, कालका-शिमला रेलमोटर, दिल्ली-कोटद्वार-दिल्ली स्पेशल,नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी। लखनऊ-प्रयागघाट-लखनऊ स्पेशल, प्रयागघाट-बस्ती-प्रयागघाट एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल चलेंगी। तो मनकापुर-प्रयागघाट-मनकापुर, नई दिल्ली-बिलासपुर एक्सप्रेस  सोमवार से पटरी पर उतर जाएगी।
राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट स्पेशल 24 जून से चलेगी। अहमदाबाद-कटरा-अहमदाबाद 27 जून से चलेगी। 2 जुलाई से पटरी पर उतरने वाली मुख्य ट्रेनों में नई दिल्लीअमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, दिल्ली सराय रोहिल्लाजम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो स्पेशल शामिल है तो 4 जुलाई से जम्मूतवी-योगनगरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस चलेगी।

.

कोविड के पहले रेलवे औसतन 1,768 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन करता था।
. इनदिनों रोजाना करीब 983 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही है। करीब 56 प्रतिशत ट्रैक पर है।
. 1 जून से 18 जून के बीच 660 अतिरिक्त मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को मिली मंजूरी।
. स्पेशल ट्रेन में 552 मेल व एक्सप्रेस शामिल है तो 108 समर स्पेशल।

रेलवे श्रमिकों को वापस लाने में कर रही मदद
. पिछले एक सप्ताह में ट्रेन से प्रवासी श्रमिकों और अन्य यात्रियों सहित 32.56 लाख यात्रियों ने की यात्रा।
. अगले दस दिनों के लिए प्रवासी श्रमिकों समेत अन्य यात्रियों ने करीब 29.15 लाख यात्रा टिकट की बुकिंग की। इनमें पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद और चेन्नई जाने वाले यात्रा शामिल है।

कहां के लिए चल रही है समर स्पेशल
समर स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर-मुंबई, भागलपुर-मुंबई, भुवनेश्वर-पुणे, दानापुर-पुणे, बरौनी-अहमदाबाद, पटना-दिल्ली, समस्तीपुर-मुंबई, सियालदह-दिल्ली, रक्सौल-दिल्ली, सहरसा के बीच चलेगी। इसके अलावा दिल्ली-दानापुर, सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद, पाटलिपुत्र-बंगलूरू, छपरा-मुंबई, गुवाहाटी-बंगलूरू, गोरखपुर-हैदराबाद के लिए चलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed