फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   traffic jam at borders due to fault in RFID system

आरएफआईडी सिस्टम में खराबी से सीमाओं पर ट्रैफिक जाम

Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
traffic jam at borders due to fault in RFID system
नई दिल्ली। रेडियो फ्रीकवेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) सिस्टम में तकनीकी खामियों के कारण दिल्ली की सीमाओं पर पीक ऑवर में लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शुक्रवार सुबह भी दिल्ली के टोल नाकों पर जाम देखने को मिला। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली के 124 टोल नाकों पर आरएफआईडी तकनीक को लागू किया है। इसे एक जुलाई से सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। हालांकि उन 11 नाकों पर अभी आरएफआईडी सिस्टम लागू नहीं है, जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दक्षिण निगम के एक अधिकारी के मुताबिक टोल संचालन करने वाले कर्मचारियों को व्यावसायिक वाहनों से आरएफआईडी तकनीक से ही टोल वसूलने के लिए कहा गया है। जबकि इससे पहले नगद में भी टोल टैक्स चुका कर वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल जाती थी। फिलहाल अधिकारी ने यह भी कहा कि यातायात जाम की समस्या शुरुआत में आ रही है, इसे लेकर अधिकारी लगातार काम भी कर रहे हैं। जल्द ही यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि दिल्ली के तमाम टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस वजह से व्यवसायिक वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी सीमाओं पर वाहन चालकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। क्योंकि आरएफआईडी के सेंसर कई बार फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने निगम अधिकारियों से मुलाकात कर आरएफआईडी तकनीक को एक जुलाई के बदले 30 सितंबर से लागू करने की मांग की है। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 5 लाख आरएफआईडी टैग की बिक्री हुई है।

डीएनडी पर फंसे एक राहगीर प्रियांश ने बताया कि उन्हें नोएडा से चाणक्यपुरी पहुंचने में केवल 45 मिनट का समय लगता है। लेकिन टोल प्लाजा पर आरएफआईडी तकनीक की वजह से लगने वाले जाम के कारण उन्हें डेढ़ घंटे की देरी हुई। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों की वजह से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed