फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Traders objected to the statement of AIIMS director randeep guleria said panic spreads only comments of such people

कोरोना: एम्स निदेशक के बयान पर व्यापारियों ने जताई आपत्ति, कहा- ऐसे लोगों की टिप्पणियों से ही फैलता है पैनिक

Tue, 22 Jun 2021 08:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 08:02 PM IST
सार

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा है कि यह कहना कि बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ ही कोरोना संक्रमण का मुख्य कारण है तो यह गलत आशंका है। 

विज्ञापन
Traders objected to the statement of AIIMS director randeep guleria said panic spreads only comments of such people
डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के उस बयान पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की है, जिसमें गुलेरिया ने कहा है कि बाजारों में भीड़, सामाजिक दूरी का नियम नहीं मानने और मास्क पहनने में लापरवाही बरतने वालों की वजह से कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। 

विज्ञापन


व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड (सीटीआई) ने आपत्ति जताई है। कहा है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को इस तरह की टिप्पणियों से ही पैनिक फैलता है। बाजार में भीड़ के लिए जिम्मेदार व्यापारी नहीं हैं। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा है कि यह कहना कि बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ ही कोरोना संक्रमण का मुख्य कारण है तो यह गलत आशंका है। 
विज्ञापन


एक दो बाजारों की तस्वीरें वायरल होने से पूरे व्यापारिक जगत को निशाना बनाना ठीक नहीं। गुलेरिया राजनीतिक रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ पर तो कोई बयान नहीं देते। दिल्ली में करीब 950 छोटे-बड़े बाजार हैं, जिनमें 50 बाजारों में भी भीड़ नहीं दिखाई देगी। कोविड की वजह से अभी व्यापार ना के बराबर है। लोगों के पास पैसों की कमी है। कारोबारियों की हालात खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि बाजार और व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बाजार में भीड़ के लिए जिम्मेदार व्यापारी नहीं हैं। व्यापारी अपनी दुकान, दफ्तर और गोदाम के भीतर कोविड गाइडलाइन्स को सुनिश्चित कर सकता है। बाजारों में बाहर सड़क पर और सार्वजनिक जगहों में पुलिस और प्रशासन को मेहनत करनी होगी। जिस किसी बाजार में भीड़ दिखती है, तो प्रशासन को संबंधित मार्केट एसोसिएशन्स के साथ मीटिंग कर हालात सुधारने पर काम करना चाहिए।


बैक्विट हॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव नागपाल ने बताया कि अभी बहुत सारे सेक्टर है जो बंद है। बैंक्वेट हॉल, सिनेमा, जिम, ऑडिटोरियम, बैंड, टूर एंड ट्रैवल जैसे काम बंद हैं। शादी का मौसम भी नहीं है कि बाजारों में रौनक बढ़ेगी। खरीदार फिलहाल बाजार से दूर है। शादी-ब्याह लगभग बंद है, कोई बड़ा फेस्टिवल भी नजदीक नहीं है। ऐसे में व्यापार पर दोष मढ़ना ठीक नहीं। बाजारों को ही हमेशा सॉफ्ट टारगेट बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed