{"_id":"5e2b50588ebc3e4b533c7f87","slug":"total-668-candidate-in-delhi-election-ashram-news-noi487878712","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के दंगल में 668 सूरमा ठोकेंगे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के दंगल में 668 सूरमा ठोकेंगे ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली के सियासी रण की बिसात बिछ गई है। मैदान में अब 668 खिलाड़ी बचे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के तीन व कांग्रेस के दो बागियों ने मैदान छोड़ दिया है। 28 सियासी सूरमा के साथ सबसे बड़ी जंग नई दिल्ली सीट पर लड़ी जाएगी। जबकि पटेल नगर से सिर्फ चार सियासी खिलाड़ी मैदान में हैं। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। शनिवार को 30 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। अब चुनावी मैदान में 668 प्रत्याशी बचे हैं। नई दिल्ली विधान सभा में उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है।
आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में 28 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। इसमें दो महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं, भाजपा से सुनील यादव व कांग्रेस से रोमेश सभरवाल मैदान में हैं। प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने से आयोग को यहां दो ईवीएम लगानी पड़ेगी। उधर, पटेल नगर विधानसभा में आप, भाजपा, कांग्रेस व बसपा उम्मीदवार ही मैदान में है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार आखिरी दिन तक 698 नामांकन वैध थे। इसमें 83 महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं। दिन भर में पांच महिला उम्मीदवारों समेत 30 नामांकन वापस लिए गए। लिहाजा चुनावी मैदान 668 प्रत्याशी बचे हैं। इसमें 83 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
दूसरे नंबर पर बुराड़ी
उम्मीदवारों की संख्या के मामले में नई दिल्ली के बाद बुराड़ी का है। यहां एक महिला उम्मीदवार समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, मुंडका, शकूरबस्ती और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच प्रत्याशी हैं। जबकि 39 विधानसभाओं में 10 या इससे कम उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
आप के तीन व कांग्रेस के दो बागियों ने मैदान छोड़ा
आप के तीन बागियों जगदीप सिंह, मनोज कुमार व हाजी इशराक ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, कांग्रेस के दो बागियों आसिफ मोहम्मद व विपिन ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया है।