{"_id":"603e2d141d0112567f152e35","slug":"todays-active-corona-cases-of-delhi-2-march-2021-no-death-register-from-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 20 दिन में पांचवी बार कोरोना से कोई मौत नहीं, एक दिन में आए संक्रमण के 217 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 20 दिन में पांचवी बार कोरोना से कोई मौत नहीं, एक दिन में आए संक्रमण के 217 मामले
Tue, 02 Mar 2021 10:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
corona test
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मंगलवार कोरोना के 217 मामले आए। जबकि, मौत की संख्या शून्य रही। 78 मरीज स्वस्थ भी हुए। पिछले 20 दिन में ऐसा पांचवी बार है, जब संक्रमण से किसी कि भी मौत नहीं हुई है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। इससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,39,681 हो गई है। इनमें से 6,27,227 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 98 फीसदी है। कोरोना से अब तक कुल 10,911 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल संक्रमण के 1543 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 544 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 777 रोगियों का इलाज चल रहा है।
कोविड-19 केंद्रों में 5 मरीज भर्ती है। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.12 फीसदी हो गई है। मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। दिल्ली में अबतक 1 करोड़ 24 लाख 87 हजार लोगों कि जांच की जा चुकी है। मंगलवार को कुल 66,624 जांच की गई। इनमें 42,362 आरटी-पीसीआर और 23,992 एंटीजन जांच रही। इस दिन की संक्रमण दर 0.33 फीसदी रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या 562 हो गई है।