{"_id":"6033d8228ebc3ee9032e285c","slug":"todays-active-corona-cases-of-delhi-12-feb-2021-new-cases-registered-128-one-patient-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना के 128 नए मामले, एक की मौत, 157 मरीज को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना के 128 नए मामले, एक की मौत, 157 मरीज को मिली छुट्टी
Mon, 22 Feb 2021 09:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। सोमवार को कोरोना के 128 नए मामले सामने आए। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। इस दिन की संक्रमण दर 0.30 फीसदी रही। 157 मरीज स्वस्थ भी हुए।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,38,028 हो गई है। इनमें से 6,26,086 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अबतक 10,901 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना के फिलहाल 1041 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 405 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 471 रोगियों का इलाज चल रहा है।
कोविड-19 केंद्रों में 37 मरीज भर्ती हैं। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.31 फीसदी है तो वहीं मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। अबतक कुल 1 करोड़ 20 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 42,242 जांच हुई, जो रोजाना के मुकाबले काफी कम है। कुल जांच में 31,234 जांच आरटी-पीसीआर और 11,008 एंटीजन प्रणाली से हुई। कंटेनमेंट जोन घटकर 637 हो गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 5751 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 5346 खाली है।