फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Today vaccines will be installed at 100 centers

आज 100 केंद्रों पर लगाए जाएंगे टीके

Fri, 22 Jan 2021 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Today vaccines will be installed at 100 centers
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को टीकाकरण अभियान के पांचवें दिन 100 से अधिक केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर 100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा । टीकाकरण केंद्र और वैक्सीन लगने के समय की जानकारी कर्मचारियों को फोन पर संदेश के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अलावा तय समय से पहले भी आकर कर्मचारी टीका लगवा सकेंगे। बृहस्पतिवार को करीब 74 फीसदी कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को दस हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी तय समय से पहले आकर टीका लगवा सकता है। यह कुछ इस प्रकार है कि जिन्होंने भी पंजीकरण कराया है, वह आकर टीका लगवा सकते हैं। भले ही उनका टीकाकरण की तिथि काफी दिन बाद हो। अधिकारी के मुताबिक, इस योजना के चलते ही बृहस्पतिवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में पहले चरण में टीकाकरण के लिए कुल 2.40 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

छह केंद्रों पर टीकाकरण बढ़ाने का लक्ष्य
अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में छह केंद्रों पर कोवाक्सिन लगाई जा रही है। यह अनुमान के हिसाब से कम स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में एम्स और आरएमएल जैसे बड़े अस्पताल शामिल है। जिला प्रशासन से अस्पतालों के विभाग प्रमुखों को कहा गया है कि वह उनके यहां के कर्मचारियों को टीके केे प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed