{"_id":"621eaecfd6df7557a5545191","slug":"today-the-weather-will-take-a-turn-there-is-a-possibility-of-rain-for-two-days-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : आज करवट लेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार, फिर भी बढेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : आज करवट लेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार, फिर भी बढेगा तापमान
Wed, 02 Mar 2022 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:09 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्यम रफ्तार से हवा चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजधानी में बुधवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्यम रफ्तार से हवा चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश का दौर खत्म होने के दो दिन बाद तक तेज रफ्तार से हवा चलती रहेगी। सप्ताह भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 26 व न्यूनतम सामान्य से तीन कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 37 से 95 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। शाम को मध्यम रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से हल्की सर्दी महसूस की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान हैै कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शाम तक हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी बादल छाए रहने के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ दोपहर में बारिश की संभावना है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन