{"_id":"68a090409d855f74f8075d66","slug":"today-is-the-last-day-to-accept-supernumerary-quota-seat-in-du-ashram-news-c-340-1-del1004-101333-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू में सुपरन्यूमेरेरी कोटे की सीट स्वीकार करने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू में सुपरन्यूमेरेरी कोटे की सीट स्वीकार करने का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
-सीडब्ल्यू, ईसीए और स्पोर्ट कोटे में दाखिला के लिए छह हजार से ज्यादा सीट आवंटित
-19 अगस्त तक फीस का भुगतान कर दाखिला कर सकेंगे सुनिश्चित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में सुपरन्यूमेरेरी श्रेणी में सीट स्वीकार करने की रविवार को आखिरी दिन है। पहले चरण के लिए सशस्त्र बल/ वार्ड (सीडब्ल्यू) एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ईसीए) और स्पोर्ट्स कोटे के लिए शुक्रवार को 6079 सीट आवंटित कर दी गई है।
इसमें 3263 सीट, 1091 सीट ईसीए और 1725 सीट स्पोर्ट्स कोटे के लिए आवंटित हुई। उम्मीदवार 17 अगस्त शाम 4:59 बजे तक सीट स्वीकार कर सकते है। इसके बाद कॉलेज ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और मंजूरी 18 अगस्त की शाम 4:59 बजे तक दे सकेंगे। साथ ही 19 अगस्त तक ऑनलाइन शाम 6:59 बजे तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा।
डीयू में ईसीए की 14 अलग-अलग श्रेणी में दाखिला मिलता है। इसमें एनएसएस और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में बिना ट्रायल के दाखिला सर्टिफिकेट के आधार पर होता है। जबकि डांस, म्यूजिक सहित दूसरी गतिविधियों में दाखिला के लिए ट्रायल देना होता है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कोटे में दाखिला के लिए करीब 30 अलग-अलग श्रेणी शामिल है।
विज्ञापन
वहीं डीयू के स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में स्पॉट एडमिशन राउंड-3 में दाखिला दौड़ जारी है। उम्मीदवार 18 अगस्त शाम 4:59 बजे तक आवंटित सीट को स्वीकार कर सकेंगे। विभाग/कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों को मंजूर और सत्यापन 19 अगस्त तक कर सकेंगे। दाखिला को लेकर फीस का भुगतान 20 अगस्त शाम तक किया जा सकेगा।