फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   To gain sympathy court staff get himself shot

हमदर्दी लेने के लिए कोर्ट स्टाफ ने खुद पर चलवा दी गोली, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
To gain sympathy court staff get himself shot
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट के कर्मचारी ने सरकारी नौकरी लगवाने के लिए कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिये। ठगी का पता चलने पर लोगों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने हमदर्दी के लिए खुद पर ही गोली चलवा दी। लेकिन कल्याणपुरी थाना पुलिस ने इस पूरी वारदात से पर्दा उठाकर मेरठ के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वारदात के सिलसिले में पकड़े गए आरोपी भवानी नगर, हापुड़ रोड, मेरठ निवासी जुबैर (42) और जाकिर हुसैन कालोनी, हापुड़ रोड, मेरठ निवासी राशिद (36) हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक इटली में बनी पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है। इस पूरी साजिश का मुख्य आरोपी मोहम्मद अब्बास (30) अभी गोली लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। उसके डिस्चार्ज होते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 1.20 बजे कल्याणपुरी थाना पुलिस को एलबीएस अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर मोहम्मद अब्बास मिला। उसकी कमरे की साइड में गोली लगी थी। अब्बास ने बताया कि कल्याणवास शिव मंदिर के पास अज्ञात लोग उसे गोली मारकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने के लिए अब्बास ने अपने एक जानकार हसन मोहम्मद उर्फ मन्नू पर शक जाहिर किया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि अब्बास पटियाला हाउस कोर्ट में मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) है। अब्बास ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये ठगे हुए थे। इसके अलावा उसने हसन मोहम्मद के भतीजे से भी छह लाख रुपये लिये हुए थे।
पुलिस को अब्बास पर ही कुछ शक हुआ। पुलिस ने उसका सीडीआर निकलवाया। इसके बाद मेरठ निवासी अरशद को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अरशद ने बताया कि कुछ समय पूर्व अब्बास ने उसे खुद पर गोली चलवाने का ऑफर दिया था। अब पुलिस का शक यकीन में बदल गया। टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पुलिस जुबैर तक पहुंची तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने अब्बास के कहने पर राशिद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बदले अब्बास ने उन्हें 50 हजार रुपये दिए। इससे पूर्व जुबैर ने अब्बास से पैसे लेकर 45 हजार रुपये में विदेशी पिस्टल भी खरीदी थी। 15 मार्च को जुबैर व राशिद स्कूटी से दिल्ली आए थे। लेकिन वह काम नहीं कर पाए। 16 मार्च की रात को अब्बास की सहमति से दोनों ने उसकी कमर की साइड में गोली मारी और फरार हो गए। बाद में अब्बास ने पुलिस को झूठा बयान देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को जुबैर व राशिद को गिरफ्तार कर लिया। अब अब्बास के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed