फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   To avenge the slap, the student was attacked with an ax

थप्पड़ का बदला लेने के लिए छात्रा पर किया था कुल्हाड़ी से हमला

Tue, 13 Jul 2021 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
To avenge the slap, the student was attacked with an ax
नई दिल्ली। सनकी युवक द्वारा जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 11वीं की छात्रा की सोमवार रात को मौत हो गई। मंगलवार को छात्रा का 16वां जन्मदिन था। आरोपी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए छात्रा पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। छात्रा पर कुल्हाड़ी से पांच से ज्यादा वार किए गए थे। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ प्रवीण को पलवल, हरियाणा से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार, सोमवार दोपहर को छात्रा की हत्या की सूचना मिली थी। गंभीर रूप से घायल लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर चंदशेखर ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को पलवल, हरियाणा से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह छात्रा से दोस्ती करना चाहता था। इसलिए अक्सर छात्रा का पीछा करता था। बात करने के लिए आरोपी ने छात्रा को कई बार रास्ते में रोका भी था। छात्रा ने माता-पिता को मौके पर बुला लिया था। छात्रा के पिता ने आरोपी को बीच सड़क पर उसके दोस्तों के सामने थप्पड़ मार दिया था। आरोपी को लगा कि उसकी बेइज्जती हो गई। उसने किशोरी को धमकी दी थी कि वह जन्मदिन से पहले उसकी हत्या कर देगा। किशोरी सोमवार को घर से बाहर निकली तो आरोपी ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

----
पुलिस को बता दिया होता तो उसकी बेटी जिंदा होती
छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपी अक्सर उसकी बेटी का पीछा करता था। वह आरोपी के परिजनों के पास भी गया था। फिर भी प्रदीप ने पीछा करना बंद नहीं किया। अगर उसने समय से पुलिस को जानकारी दे दी होती तो आज उसकी बेटी जिंदा होती। पिता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह किसी और से भी शादी नहीं करने देगा। छात्रा की दो बहनें और एक भाई है। 16वें जन्मदिन वाले दिन मंगलवार को छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed