फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Records Highest Rainfall Yellow alert heavy fog in many areas of Delhi

Delhi Weather Rain Report: 122 साल में सबसे अधिक बारिश, आज से यलो अलर्ट, दिल्ली के कई इलाकों में भारी कोहरा

Mon, 24 Jan 2022 09:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jan 2022 09:32 AM IST
सार

रविवार की सुबह बारिश का दौर थमने के बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने सोमवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए सप्ताह भर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि, इस बीच राजधानी को बारिश से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Delhi Records Highest Rainfall Yellow alert heavy fog in many areas of Delhi
heavy fog in Delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में अधिकांश इलाके कोहरे की चादर से ढके नजर आए। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बीते दो दिनों की बारिश ने दिल्ली में नया रिकॉर्ड बना दिया है। रविवार सुबह तक 88.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो बीते 122 सालों में जनवरी में सबसे अधिक है। इससे पहले अब तक का सबसे अधिकतम रिकॉर्ड 1989 में 79.3 मिलीमीटर बारिश का है। मौसम विभाग ने सोमवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए सप्ताह भर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि, इस बीच राजधानी को बारिश से राहत मिलेगी लेकिन कुछ दिन रात और सुबह-शाम कोहरा रहेगा।  

   
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन पहले ही दिल्ली में रात साढ़े आठ बजे तक 69.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी जो कि बीते 32 सालों में जनवरी में अब तक के सबसे अधिक बारिश थी। हालांकि, शनिवार को रात भर बारिश का सिलसिला जारी रहा जो सुबह जाकर थमा। इस बीच सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसके बाद बारिश का आंकड़ा 1989 के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 88.2 मिलीमीटर पर पहुंच गया। वहीं, दूसरी ओर अकेले पालम में अभी तक 110 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड बन गया है।
विज्ञापन


दिन भर छाए रहे बादल, लुढ़का दिन का तापमान
रविवार की सुबह बारिश का दौर थमने के बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। दिनभर बादल छाए रहने की वजह से सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन का सर्द दिन होने की वजह से लोगों की कंपकपी छूटती रही। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ-साथ हीटर और अलाव का भी सहारा लिया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 78 से 100 फ़ीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, शाम होते ही सर्द हवाओं की वजह से सर्दी के सितम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से यलो अलर्ट, सप्ताह भर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग ने सोमवार से राजधानी में यलो अलर्ट जारी करते हुए कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय मध्यम स्तर तक कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम पारे में अधिक गिरावट होने की वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सर्द दिन वाली स्थिति भी दर्ज की जा सकती है। 


विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान सात से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा। साथ ही हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है, जिससे गलन वाली सर्दी का अहसास होगा। गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होता है, तब ठंडे दिन की घोषणा की जाती है।

इससे पहले इस दिन दर्ज की गई थी अधिक बारिश
नोट: यह आंकड़े 1901 से लेकर 23 जनवरी 2022 तक हैं
2022- 88.2
1989- 79.7
1953- 73.7
1995- 69.8
1938- 64.5
1919-64.6
1930- 53.1
1901- 34.3

बीते 24 घंटे में दिल्ली में बारिश क आंकड़े
पालम-       28.4 मिमी
लोधी रोड-  27 मिमी
रिज-         17.8 मिमी
आयानगर-  25 मिमी
गुरुग्राम-     22.5 मिमी
नजफगढ़-   11 मिमी
नरेला-        10 मिमी
नोएडा-        11 मिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed