फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tihar jail is conducting daily health check up for elderly inmates

महामारी में बुजुर्ग कैदियों की रोजाना होगी स्वास्थ्य जांच

Wed, 08 Jul 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
tihar jail is conducting daily health check up for elderly inmates
नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए जेल में बंद बुजुर्ग कैदियों की अब प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच होगी। तिहाड़ के केंद्रीय अस्पताल के डॉक्टरों के साथ दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) व गुरू तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के डॉक्टर इन बुजुर्ग कैदियों की जांच करेंगे। मंडोली जेल में दो बुजुर्ग कैदियों की मौत के बाद बुजुर्ग कैदियों के बीच डर का माहौल है।
विज्ञापन

जेल प्रवक्ता राजकुमार के मुताबिक बुजुर्ग कैदियों के लिए अलग सेल बना हुआ है और उनकी स्वास्थ्य की जांच करवायी जा रही है। बुजुर्ग कैदियों के खानपान में भी बदलाव कर पौष्टिक आहार दिया जा रहा है ताकि वह कोरोना की चपेट में नहीं आए। कोरोना से सबसे ज्यादा बुजुर्गों को खतरा है। इसे देखते हुए उनकी रोजाना मेडिकल जांच करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार के मुताबिक जेल परिसर को भी प्रतिदिन सैनिटाइज करने के साथ ही अन्य एहतियात भी बरती जा रही हैं। कैदियों को मास्क दिए गए है और उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तिहाड़ में 53 कैदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 31 ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, दो कैदियों की मौत भी हो चुकी है। दूसरी ओर 88 जेलकर्मी संक्रमित हो चुके हैं जिनमें 28 ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed