{"_id":"615d49c18ebc3e626a6f72fb","slug":"three-people-including-two-children-died-due-to-a-fire-caused-by-domestic-gas-leakage-at-a-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घरेलू गैस रिसाव से घर में लगी आग, मां और दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घरेलू गैस रिसाव से घर में लगी आग, मां और दो बच्चों की मौत
Wed, 06 Oct 2021 12:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:37 PM IST
सार
गैस सिलेंडर में बर्नर और सिलेंडर के बीच लगे प्लास्टिक के पाइप से गैस की लीकेज होने की वजह से आग लग गई थी, जब 13 वर्षीय महक अपने तीन छोटे भाई-बहनों और मां के लिए खाना बना रही थी।
विज्ञापन
मकान में लगी आग के बाद की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना हुई है। दिल्ली के आनंद पर्वत क्षेत्र के एक घर में मंगलवार को घरेलू गैस रिसाव के कारण आग लग गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे आनंद पर्बत पुलिस स्टेशन पर आई कॉल में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने और चार लोगों के घायल होने की सूचना आई। मौके पर पहुंचने पर देखा कि क्षेत्र के पंजाबी बस्ती गुलशन चौक की गली नंबर चार में मकान जी-175/72 में आग लगने से चार लोग बुरी तरह जल गए थे। सभी घायलों को पीसीआर वैन से इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया आरएमएल अस्पताल भेजा गया।
शुरुआती जांच के अनुसार, गैस सिलेंडर में बर्नर और सिलेंडर के बीच लगे प्लास्टिक के पाइप से गैस की लीकेज होने की वजह से आग लग गई थी जब 13 वर्षीय महक अपने तीन छोटे भाई-बहनों और मां के लिए खाना बना रही थी। उसकी मां उस समय सो रही थी। महक के पिता राजेश घर पर नहीं थे। वे लॉरेंस रोड पर एक आटा चक्की की दुकान पर काम करते हैं।
विज्ञापन
इस घटना में सुषमा (36), उनके सात वर्षीय जुड़वा बच्चे मान्सी और मोहन की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिलेंडर में हालांकि विस्फोट नहीं हुआ लेकिन गैस लीकेज के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे घर के लोग भाग नहीं सके। मामले की जांच की जा रही है।