फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three people, including two brothers, attacked with a knife due to a feud.

Delhi News: रंजिश में दो भाइयों समेत तीन पर चाकू से हमला

Tue, 15 Sep 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Three people, including two brothers, attacked with a knife due to a feud.
शाहदरा जिले के गांधी नगर में वारदात, एक आरोपी भी जख्मी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में दो साल पुरानी रंजिश में बाइक सवार तीन दोस्तों ने दो भाइयों और उनके एक साथी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी गए। मारपीट और चाकूबाजी की इस वारदात में हमलावर पक्ष का भी एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आकाश (27) परिवार के साथ गली नंबर-16, कैलाश नगर, गांधी नगर में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। आकाश ने बताया कि 8 सितंबर की रात करीब पौने 10 बजे वह गली के नुक्कड़ पर खड़ा था। उसका भाई गौतम और पारस बाइक लेने घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बाइक सवार तीन युवक मोहन विश्वास उर्फ राजू, यश और देव कश्यप वहां पहुंचे। इन लोगों ने आते ही आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान देव ने चाकू निकालकर आकाश पर हमला कर दिया। इसी बीच भाई गौतम और पारस मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे।

इस पर आरोपी यश और मोहन ने भी चाकू निकाल लिए और तीनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। किसी तरह गौतम ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। जांच में पता चला कि झगड़े के दौरान आरोपी मोहन विश्वास को भी सिर और पेट में गंभीर चोटें आई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो साल पहले मोहन का आकाश और उसके भाई से झगड़ा हुआ था। उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मोहन अपने साथियों संग हथियार लेकर पहुंचा था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed