फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three Nazis arrested for duping more than one thousand people of crores

Delhi News: 2.20 करोड़ की ठगी करने वाले तीन नाइजीरियन गिरफ्तार, एक हजार से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

Mon, 30 May 2022 06:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 06:09 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक हजार से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाकर उनसे करोड़ों की ठगी की। 

विज्ञापन
Three Nazis arrested for duping more than one thousand people of crores
Online Fraud - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश ही नहीं बल्कि विदेशों में ऑन लाइन ठगी करने वाले एक इंटरनेशनल गैंग का मध्य जिला साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पॉल ओंयेजी अतूह (28), समुएल (37) और चार्ल्स पिअस (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी देशभर के एक हजार लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। पिछले कुछ माह की ट्रांजैक्शन से पता चला है कि इन लोगों ने 2.20 करोड़ की ठगी की। गैंग मैट्रिमोनियल वेबसाइट के अलावा अलग-अलग सोशल मीडिया पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर विदेश से महंगे गिफ्ट भेजना का झांसा देता था। गैंग पिछले आठ सालों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.02 लाख कैश, 4.00 लाख बैंक खातों में, 25 बैंक खाते, 15 मोबाइल फोन, 20 सिमकार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गैंग के सदस्यों ने एशिया के कई देशों में अपना जाल फैलाया हुआ है। पकड़ा गया आरोपी चार्ल्स दिसंबर 2020 में बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत में आया था। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि मध्य जिला निवासी मनविंदर कौर (बदला हुआ नाम) ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ठगी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसने खुद की शादी के लिए अपने को एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्टर कराया हुआ था। इस दौरान वेबसाइट के जरिये ही उससे किसी अंकित वर्मा नामक युवक ने संपर्क किया। आरोपी ने खुद को कनाडा निवासी और डॉक्टर बताया। दोनों ने एक दूसरे से चैट की। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर शेयर कर दिए गए।

22 दिसंबर 2021 को अंकित ने बताया कि वह कनाट से दिल्ली आ रहा है। उसने विश्वास जीतने के लिए अपनी फ्लाइट और सीट का नंबर भी पीड़िता को बताया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि वह दिल्ली आ गया है, उसे कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया है। दरअसल उसके पास भारी मात्रा में कनाडा के डॉलर हैं। इसके बाद एक महिला ने मनविंदर को कॉल कर खुद को कस्टम अधिकारी बताकर कहा कि अंकित उनकी कस्टडी में है। उसे छुड़ाने के लिए 55900 रुपये देना होंगे। मनविंदर ने दो अलग-अलग खातों से महिला द्वारा दिए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करवा दिए।

इसके बाद आरोपी ने 1.50 लाख रुपये और डिमांड की। मनविंदर समझ गई कि उसके साथ ठगी हो गई है। शिकायत मिलते ही मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपियों के मोबाइल नंबर और जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए उनकी पड़ताल की गई। जांच में पता चला कि इस खातों में देशभर से पैसा आया। पुलिस ने इन मोबाइल नंबरों से जुड़े बाकी खातों का पता किया तो पुलिस के होश उड़ गए। देशभर से करोड़ों रुपये इन बैंक खातों में आए थे। रुपये बैंक में आते ही या तो उनको दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिया जाता था या फिर एटीएम की मदद से तुरंत कैश निकाल लिया जाता था। पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी फुटेज व बाकी दूसरे टेक्निकल सर्विलांस की मदद से ग्रेटर नोएडा से पॉल ओंयेजी और समुएल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इनकी निशानदेही पर तीसरा साथी चार्ल्स भी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार हो गया। इनके पास से भारी मात्रा में सामान और कैश बरामद हुआ।

पूरे एशिया में फैले हैं गैंग के तार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पॉल ओेंयेजी ने बताया कि वह वर्ष 2020 में वह पढ़ाई के लिए नाइजीरिया से भारत आया था। यहां उसने नोएडा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में बीबीए में दाखिला लिया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी शुरू कर दी। समुएल वर्ष 2013 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। इसी तरह चार्ल्स दो साल पूर्व बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत आया था। यहां इन लोगों ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट और सोशल मीडिया पर लड़के-लड़कियों से दोस्ती कर विदेशों से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी शुरू कर दी। पॉ ओंयेजी ने बताया कि पूरे एशिया में उनके देश के लोग इसी तरह ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ठगी की रकम को अलग-अलग माध्यमों से नाइजीरिया भेज दिया जाता है।

कुछ माह में 2.20 करोड़ तो आठ साल में कितने की ठगी
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने पिछले कुछ माह के दौरान 2.20 करोड़ की ठगी की। इनके बैंक खातों की जांच से इसका पता चला है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि यह पिछले करीब आठ सालों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आठ सालों के दौरान यह कई करोड़ की ठगी कर चुके हैं। पुलिस इनके बैंक खातों की डिटेल्स निकलवा रही है। अभी आरोपी खुद ही बता रहे हैं कि इन लोगों ने एक हजार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed