फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three minor arrested for murdering 45 years old in Sultanpuri area

दिल्ली: शराब की लत पूरी करने के लिए कर दी ठेकेदार की हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 01:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 27 Jun 2021 01:54 PM IST
सार

शराब की लत पूरी करने के लिए नाबालिग करते थे चोरी और लूटपाट। सुल्तानपुरी क्षेत्र में लूटपाट के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में किया गया गिरफ्तार।

विज्ञापन
Three minor arrested for murdering 45 years old in Sultanpuri area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में लूटपाट के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान नांगलोई निवासी रवींद्र के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता निर्माण इकाई में ठेकेदार के रूप में काम करता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की आयु 17 साल है। वे एक दुकान में काम करते थे और इसी दौरान उन्हें शराब पीने की लत लग गई। अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिए उन्हें धन की आवश्यकता थी और उन्होंने चोरी-लूटपाट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुल्तानपुरी के जलेबी चौक के पास एक पार्क के निकट शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई, जब आरोपियों ने रवींद्र को वहां किसी से मोबाइल फोन पर बात करते देखा। एक किशोर ने रवींद्र की गर्दन पकड़ ली, ताकि वह हिल न सके और दूसरे व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन रवींद्र ने इसका विरोध किया। इस बीच, तीसरे किशोर ने चाकू निकालकर रवींद्र पर कई बार हमला किया। इसके बाद उन्होंने उसके बटुए से पैसे निकाले और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने कहा कि हमें शनिवार को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि जलेबी चौक से घायल हालत में मिले रवींद्र नाम के एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि राज पार्क थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के पास से डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए, जिनके आधार पर तीनों किशोरों को शनिवार को पकड़ लिया गया। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक के आधार कार्ड के साथ एक बटुआ, किशोरों के खून से सने कपड़े और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed