{"_id":"687809ee1949b1257d0dea52","slug":"three-major-interstate-bus-stations-will-be-rejuvenated-ashram-news-c-340-1-del1004-97698-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: तीन बड़े अंतरराज्यीय बस अड्डों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: तीन बड़े अंतरराज्यीय बस अड्डों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
आनंद विहार, सराय काले खां और कश्मीरी गेट आईएसबीटी का बदलेगा रंग रूप
दिल्ली सरकार की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नीति के तहत होगा विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के तीन बड़े अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) का रंग रूप पूरी तरह बदलने जा रहा है। आनंद विहार और सराय काले खां आईएसबीटी को विश्वस्तरीय मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा जबकि कश्मीरी गेट बस अड्डे का भी भविष्य में इसी तर्ज पर पुनर्विकास किया जाएगा। यह योजना न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों से राजधानी आने-जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।
दिल्ली सरकार की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत इन बस अड्डों को आधुनिक वास्तुकला, एकीकृत परिवहन साधनों और व्यावसायिक, आवासीय व हरित क्षेत्रों के मिश्रण के साथ विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में सरकार की ओर से कोई पूंजीगत निवेश नहीं किया जाएगा, बल्कि रियल एस्टेट और वाणिज्यिक विकास के माध्यम से होने वाली आय से इसे पूरा किया जाएगा। सराय काले खां में लगभग 32 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य जारी है जिसमें डीडीए, डीटीआईडीसी, एनसीआरटीसी, एमसीडी और डीयूएसआईबी जैसी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। आनंद विहार में अधिकतम फ्लोर एरिया रेशियो 5 और सराय काले खां में 4.5 तक बढ़ाया जाएगा।
पीपीपी मॉडल पर होगा विकास कार्य
इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन परियोजना प्रबंधन सलाहकार है, जबकि अर्नस्ट एंड यंग निजी निवेशकों को जोड़ने के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर की भूमिका निभा रहा है। दिल्ली के यातायात तंत्र में यह बदलाव ऐतिहासिक साबित हो सकता है, जिससे राजधानी आने-जाने वालों को सुगमता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं एक साथ मिलेंगी।