{"_id":"5e727a488ebc3e77505a3faf","slug":"three-desparate-snatchers-nabbed-ashram-news-noi4995924156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शातिर चेन स्नैचर हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शातिर चेन स्नैचर हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। द्वारका पुलिस ने इलाके में लगातार स्नैचिंग करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन स्नैचरों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक सुनार अनिल को भी पकड़ा गया है, जो आरोपियों से चोरी का माल खरीदता था। आरोपियों से चोरी का माल व असलहे बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चेन स्नैचर मोहम्मद मुख्तियार उर्फ हनी, मनप्रीत उर्फ अमन और पंकज उर्फ डबरा गिरोह बनाकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। द्वारका इलाके में यह लोग सन्नाटे में महिलाओं तथा बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। लूट का विरोध करने पर आरोपी कई पीड़ितों को चाकू व गोली मार चुके हैं। आरोपियों की पहचान के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक सुनार अनिल का भी नाम बताया जो उनसे चोरी का माल खरीदता था।