फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   three days theatre training by NSD

एनएसडी की ओर से 24 से 27 मार्च तक थियेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम

Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
three days theatre training by NSD
नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की ओर से 24 से 27 मार्च के बीच चार दिवसीय ऑनलाइन थियेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कोई भी हिस्सा ले सकता है। जूम ऐप्लीकेशन के अलावा एनएसडी के फेसबुक पेज और उनकी आधिकारिक वेबसाइट www.nsd.gov.in पर लाइव क्लास का हिस्सा बना जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एनएसडी की वेबसाइट को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दो सत्रों में लोगों को थियेटर ट्रेनिंग दी जाएगी। 24 और 25 मार्च को पहले सत्र में 11 से 1 बजे तक नेशनल एजूकेशन पॉलिसी 2020 के संदर्भ में थियेटर ट्रेनिंग दी जाएगी। दूसरे सत्र में 3 से 5 बजे तक स्कूल और उच्च शिक्षा स्तर पर थियेटर ट्रेनिंग दी जाएगी। 26 मार्च को पहले और दूसरे सत्र में परंपरागत और सांस्कृतिक थियेटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। अंतिम दिन 27 मार्च को थियेटर स्कूलों और विश्वविद्यालयों में थियेटर विभागों पर चर्चा होगी और लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एनएसडी के नव नियुक्त अध्यक्ष परेश रावल की हाल ही में हुई प्रेस कांफ्रेंस के बाद यह उनका बड़ा थियेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसे एनएसडी के विस्तार की योजना से जोड़कर देखा जा सकता है। लंबे समय से एनएसडी की सरकार से मांग रही है कि उसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान का दर्जा दिया जाए ताकि वह देश में कहीं भी विद्यालय खोलने को स्वतंत्र हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed