फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   three accused of selling fake insurance policy arrested

ऑनलाइन फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2020 05:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
three accused of selling fake insurance policy arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पॉलिसी लेने वालों से बीमा अधिकारी बनकर संपर्क करते थे और अपने बैंक खाते में रुपये डलवाने के बाद उन्हें ऑनलाइन फर्जी बीमा पॉलिसी मुहैया करवा देती थी।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि इस मामले में बजाज एंक्लेव निवासी परमजीत कौर, पूंठ कलां निवासी दीपक बंसल और जहांगीरपुरी निवासी रीतू खुराना को गिरफ्तार किया गया है। इनसे एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसका इस्तेमाल पीड़ितों से बातचीत करने के लिए करते थे।
विज्ञापन


जिले की साइबर सेल को लगातार शिकायत मिल रही थीं कि कुछ लोग बीमा अधिकारी बनकर वाहनों की पॉलिसी देने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। वह लोगों को फर्जी बीमा पॉलिसी प्रदान कर रहे हैं। जहांगीरपुरी निवासी अवधेश यादव ने बताया कि उसने पड़ोसी मुकीम के जरिये पॉलिसी कराई और उसके बताए एक बैंक अकाउंट में 34 हजार रुपये डाले लेकिन उसे फर्जी बीमा पॉलिसी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुकीम ने बताया कि उसने ऑनलाइन बीमा पॉलिसी ली थी। पुलिस ने जांच में आरोपियों के नंबर और बैंक अकाउंट के जरिए परमजीत कौर व उसके सहयोगी दीपक बंसल को पकड़ा। उन लोगों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी परमजीत ने बताया कि उसका एक सहयोगी उसे बीमा पॉलिसी लेने वालों का डाटा भेजता है जिसके जरिए वह उनसे फोन पर संपर्क करते हैं और खुद को बीमा अधिकारी बताकर उनसे दीपक के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करवा लेते हैं। फिर दीपक की मदद से पेटीएम के जरिए पैसे निकाल लेते हैं। इसके एवज में दीपक को उसका कमीशन दे देते हैं। दीपक बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है।


परमजीत ने बताया कि उसके गैंग में रीतू खुराना भी है जो उसके साथ ही मोती नगर की एक इंश्योरेंस कंपनी में काम कर चुुकी है। पुलिस इनसे पूछताछ कर ठगे गए लोगों और रकम के बारे में पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed