{"_id":"5e9899638ebc3e711b48a4a7","slug":"three-accused-arrested-for-hitting-a-doctor-by-car-in-saket-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : साकेत में डॉक्टर को कार से टक्कर मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : साकेत में डॉक्टर को कार से टक्कर मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Apr 2020 11:38 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : सोशल मीडिया
साकेत इलाके में बीते सोमवार को नगर निगम (एमसीडी) अस्पताल के डॉक्टर जेपी यादव को कार से टक्कर मारने वाले आरोपी चालक समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी वसंत कुंज के एक अस्पताल में अपने किसी परिचित को ब्लड डोनेट करके घर जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्दबाजी में कार डॉक्टर जेपी यादव की साइकिल से टकरा गई। डॉक्टर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। डीसीपी साउथ अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को एकत्र किया गया था।
विज्ञापन
फुटेज में एक वाहन नंबर एचआर 15 डी 3638 सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डॉक्टर की साइकिल में टक्कर मारते नजर आई। कार का नंबर और रजिस्ट्रेशन हरियाणा के रोहतक जिले के सोनू के नाम पर मिला।
विज्ञापन
पुलिस मिले पते पर सोनू से पूछताछ करने पहुंची तो पता चला कि सोनू ने कार अपने दोस्त सोनीपत निवासी विक्की को दिया था। पुलिस ने विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि संबंधित कार उसका दोस्त मंडावली निवासी संदीप पाल सिंह चला रहा था।
संदीप पाल सिंह की जांच की गई और यह पता चला कि घटना के दिन, वह अपने दोस्त अजय और विजय के साथ कार में मौजूद था। कार विजय चला रहा था। यह सभी लोग अपने एक जानने वाले को अस्पताल से देखकर वापस लौट रहे थे।
पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी विजय, अजय और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अलावा पूरे मामले में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।