फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   thief arrested while trying to steal hdfc atm on gb road

मुंबई में बजा अलार्म, दिल्ली में पकड़ा गया चोर: चाकू और पेचकस से खोल रहा था एटीएम, रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

Sun, 13 Feb 2022 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Feb 2022 09:37 PM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस कंपनी के पास दोनों बैंक की सुरक्षा का जिम्मा है, संजीव उसी में नौकरी कर रहा था। इत्तेफाक से उस दिन जीबी रोड वाले एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। ऐसे में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
thief arrested while trying to steal hdfc atm on gb road
पकड़ा गया चोर शुभम संकाथा तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में बजा अलार्म और दिल्ली में पकड़ा गया चोर...। जी हां दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक युवक एटीएम तोड़ने के इरादे से अंदर घुस गया। उसने चाकू और पेचकस की मदद से एटीएम का नीचे का ढक्कन भी खोल लिया। लेकिन इस दौरान बैंक के मुंबई स्थित हेड क्वार्टर में अलार्म बज गया। तुरंत दिल्ली में इसका अलर्ट दे दिया गया। फौरन नजदीकी एटीएम पर तैनात गार्ड को वहां भेजा गया। गार्ड ने आरोपी युवक को रंगे हाथों एटीएम तोड़ते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस भी वहां आ गई। आरोपी को काबू कर थाने लाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिर्जापुर, यूपी निवासी शुभम संकाथा तिवारी (24) के रूप में हुई है। कमला मार्केट थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला संजीव सिंह (38) निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसकी कंपनी अलग-अलग बैंक व निजी कंपनियों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाती है। फिलहाल पिछले करीब चार साल से संजीव आसफ अली रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में ड्यूटी कर रहा है। 10 फरवरी को रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी थी। तड़के करीब छह बजे उसके फील्ड ऑफिसर सुखदेव यादव का उसके पास कॉल आया।
विज्ञापन


सुखदेव ने संजीव से कहा कि जीबी रोड पर लगे एचडीएफसी के एटीएम में कोई चोर घुसा है। सुखदेव ने तुरंत वहां जाकर देखने के लिए कहा। संजीव तुरंत भागता हुआ वहां पहुंचा। इस दौरान आरोपी अंदर ही एटीएम को खोलने का प्रयास कर रहा था। संजीव ने आरोपी शुभम को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान सूचना मिलने के बाद कमला मार्केट थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस कंपनी के पास दोनों बैंक की सुरक्षा का जिम्मा है, संजीव उसी में नौकरी कर रहा था। इत्तेफाक से उस दिन जीबी रोड वाले एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। ऐसे में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी करने की कोशिश क्यों की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed