फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There will be no water supply for two days in many areas of Rohini there will be water crisis take this precaution

ध्यान दें: रोहिणी के कई इलाकों में दो दिन नहीं होगी पानी की आपूर्ति, रहेगा जल संकट, बरतें ये एहतियात 

Mon, 14 Mar 2022 05:35 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 05:35 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाके के निवासियों से पानी की बचत और पानी का कम उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अलावा बोर्ड ने उनके इलाके में पानी संकट होने पर टैंकरों से आपूर्ति करने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
There will be no water supply for two days in many areas of Rohini there will be water crisis take this precaution
नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में आगामी दो दिनों के दौरान पेयजल संकट रहेगा। इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की दिल्ली जल बोर्ड सोमवार और मंगलवार को सफाई करेगा। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार सोमवार को रोहिणी सेक्टर-28 स्थित पॉकेट जीएच-एक, रोहिणी सेक्टर-12 स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट व प्लैटिनम एपार्टमेंट में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार को रोहिणी सेक्टर- 28 स्थित पॉकेट जीएच-दो और रोहिणी सेक्टर-सात व 19 में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाके के निवासियों से पानी की बचत और पानी का कम उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अलावा बोर्ड ने उनके इलाके में पानी संकट होने पर टैंकरों से आपूर्ति करने की व्यवस्था की है। इस संबंध में उसके कंट्रोल रूम में फोन करना होगा। कंट्रोल रूम में पानी के टैंकर खड़े करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed