{"_id":"6031674a8ebc3ee96441655c","slug":"theaf-caught-stealing-expensive-bicycles-from-posh-areas-ashram-news-noi566907436","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाकों से महंगी साइकिलें चुराने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश इलाकों से महंगी साइकिलें चुराने वाला दबोचा
विज्ञापन
नई दिल्ली। आपने बाइक, कार या अन्य वाहन चुराने वालों के बारे में सुना होगा, लेकिन दक्षिण जिला पुलिस के हाथ ऐसा चोर लगा है जो पॉश कॉलोनियों से महंगी साइकिलें चोरी करता था। साइकिलें चोरी होने के बाद ज्यादातर लोग इसकी शिकायत भी नहीं देते थे। आरोपी महेंद्र उर्फ मुनेंद्र उर्फ बाहुबली पुलिस पिकेट लगने के बाद भी रातबेरात बिना रोक-टोक के चोरी कर लेता था। उसके पास से 13 साइकिलें और 125 से अधिक चाबियां बरामद हुई हैं। उसका दावा है कि यह अब तक 100 से अधिक साइकिलें चोरी कर चुका है। महेंद्र चोरी के छह मामलों में पहले भी शामिल रहा है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को हेमकुंड कालोनी के पास जांच कर रही एसएचओ रितेश कुमार की टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की साइकिल बेचने आने वाला है। जाल बिछाकर पुलिस ने जसोला के डीडीए फ्लैट निवासी महेंद्र को दबोच लिया। उसके पास से बरामद साइकिल सीआर पार्क इलाके से चुराई गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले आठ माह से दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाकों में साइकिल चोरी करता है। पहले वह रेकी करता है और फिर मौका लगते ही साइकिल उड़ा लेता।
महेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोरी की साइकिल बेचने में उसे कोई परेशानी नहीं होती। अच्छी साइकिलों के दाम भी ठीक-ठाक मिल जाते हैं। साइकिल चोरी करने के बाद उसके पकड़े जाने की संभावना भी बेहद कम होती थी, क्योंकि ज्यादातर लोग इसकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराते हैं। महेंद्र ने बताया कि उसे जिम जाने का शौक है और वह खुद को बाहुबली कहलवाता है। बाद में आरोपी की निशानदेही पर 12 अन्य साइकिलें और चाबियों के गुच्छे बरामद हुए।