फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The worker was beaten to death in a dispute over the exchange of money.

Crime in Delhi : रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 03:40 AM IST
सार

Delhi :  मंदिर मार्ग इलाके में रुपयों के लेन-देन को लेकर टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात मृतक उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। आ

विज्ञापन
The worker was beaten to death in a dispute over the exchange of money.
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदिर मार्ग इलाके में रुपयों के लेन-देन को लेकर टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात मृतक उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दिहाड़ी पर उद्यान मार्ग स्थित बग्गा टेंट हाउस में काम करते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार झा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह अवारागर्द है और पहाड़गंज के चुनामंडी इलाके में रहता है। शुक्रवार देर रात करीब 2.59 बजे पुलिस को उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस ने एक युवक को मृतक की पिटाई करते हुए देखा। मारपीट करने वाले की पहचान अजीत कुमार झा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि शुक्रवार को दोनों की महादेव रोड भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अजीत ने पूछताछ मेें मृतक की शिनाख्त जोगिंदर के रूप में की। उसने बताया कि उसका रुपये की लेन-देन को लेकर जोगिंदर से विवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed