{"_id":"5ffe01b68ebc3e32eb6f7238","slug":"the-wait-is-over-corona-vaccine-reached-delhi-ashram-news-noi5595437154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार हुआ खत्म, दिल्ली पहुंची कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार हुआ खत्म, दिल्ली पहुंची कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के लोगों का कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक विशेष विमान के जरिये सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। पहली खेप में दिल्ली के लिए वैक्सीन की करीब 2.40 लाख डोज आई है। एयरपोर्ट से टीकों को राजधानी के सबसे बड़े भंडारण केंद्र राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार तक सभी 89 केंद्रों पर कोल्ड चैन के जरिये टीके को पहुंचा दिया जाएगा। इसमें 40 सरकारी और 49 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन केंद्रों पर सबसे स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सभी 89 केंद्रों पर टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। साथ ही अस्पताल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी कर्मियों को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले दो लाख 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। हर केंद्र पर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने की क्षमता है जिसे बढ़ाकर 300 किया जा सकता है। टीकाकरण की सभी जानकारी को विन एप पर अपडेट की जाएगी। टीकाकरण संबंधी सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्रों पर एक विशेष निरीक्षण कक्ष भी बनाया गया है। बूथ पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
पहले चरण में 51 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
अधिकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य कर्मियों के बाद मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस हिसाब से में पहले चरण में लगभग 51 लाख लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। टीकाकरण के बाद अगर किसी व्यक्ति को वैक्सीन का दुष्प्रभाव होगा तो तुरंत उसका इलाज किया जाएगा। इस दौरान कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए मना नहीं कर सकता। ऐसा करना है करने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
---
14 जनवरी तक और खेप आएगी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल और सिविल लाइंस भंडारण केंद्र में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज को रखने की क्षमता है। फिलहाल दो लाख 40 हजार टीके ही दिल्ली के लिए आए हैं। इनसे सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि, 14 जनवरी तक वैक्सीन की और एक लाख और डोज दिल्ली आएगी।
--
प्रमुख वैक्सीन केंद्र
राजधानी में सभी जिलों के अस्पतालों में टीकाकरण होगा। इनमें कुछ प्रमुख केंद्र हैं लोक नायक अस्पताल ,एम्स, सेंट स्टीफंस , राम मनोहर लोहिया अस्पताल , जीबी पंत, बीएल कपूर, सर गंगाराम, लालबहादुर शास्त्री, मैक्स पटपड़गंज , धर्मशीला नारायणा सुपर स्पेशिएयलिटी अस्पताल - नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल अस्पताल, अपोलो, आकाश हेल्थ केयर अस्पताल, इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, जीटीबी अस्पताल।