फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The thief looted the mobile from the young man and the person caught him by ringing the alarm in delhi airport

दिल्लीः बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, शख्स ने अलार्म बजाकर ऐसे पकड़ा बदमाशों को

Sat, 11 Apr 2020 09:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 11 Apr 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
The thief looted the mobile from the young man and the person caught him by ringing the alarm in delhi airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से बृहस्पतिवार रात एक शख्स का मोबाइल लूटकर भाग रहे स्कूटी सवार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। जांच में स्कूटी भी चोरी की निकली, जो कुछ दिन पहले डाबरी इलाके से चोरी की गई थी। 

विज्ञापन


डाबरी पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। डाबरी पुलिस के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट के पास एक शख्स सड़क किनारे मोबाइल से बात कर रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर भागने लगे। 
विज्ञापन


इसी बीच शिकायतकर्ता ने कुछ दूरी पर लगे एक अलार्म को बजा दिया, जो एयरपोर्ट परिसर के आसपास लगे होते हैं। अलार्म की आवाज सुनकर पुलिस सतर्क हो गई और बदमाशों का पीछा किया।इसके बाद घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम प्रतीक बताया, जिसकी निशानदेही पर फरार हुए साथी विशाल को भी डाबरी इलाके से दबोच लिया। उसके पास से स्कूटी और मोबाइल बरामद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed