फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The speaker of the assembly asked for historical documents from the British Council

Delhi News: विधानसभा अध्यक्ष ने ब्रिटिश परिषद से मांगे ऐतिहासिक दस्तावेज

Tue, 05 Aug 2025 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
The speaker of the assembly asked for historical documents from the British Council
विधानसभा अध्यक्ष ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को ब्रिटेन की संसद की उपाध्यक्ष नुसरत घानी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान लोकतंत्र, शिक्षा और दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक विरासत पर खुलकर बात हुई। विजेंद्र गुप्ता ने ब्रिटिश परिषद से दिल्ली विधानसभा से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज मांगे।

विजेंद्र गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि दिल्ली विधानसभा भवन कभी ब्रिटिश इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल था। इसे वे राष्ट्रीय विरासत के रूप में सहेजने की तैयारी कर रहे हैं। भारत-ब्रिटेन के रिश्तों और दिल्ली की नेट-जीरो कार्बन विधानसभा की उपलब्धियों को साझा किया। नुसरत घानी ने दिल्ली विधानसभा की मेजबानी और इसकी आधुनिक पहलों की सराहना की।
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत-ब्रिटेन के बीच आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) और विजन 2035 से रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने 1.7 लाख भारतीय छात्रों के ब्रिटेन में पढ़ाई और गुरुग्राम में साउथहैम्पटन विश्वविद्यालय के नए कैंपस की पहल की तारीफ की। विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने पेपरलेस ई-विधान प्रणाली (नेवा) और 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article