फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The robbery by taking the businessman and his friends hostage

कारोबारी और उसके दोस्तों को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 30 Jan 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The robbery by taking the businessman and his friends hostage
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी और उसके दोस्तों को कार में बंधक बनाकर लूटपाट की। घटना के समय कारोबारी इलाज के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पर आए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरेला निवासी घी कारोबारी मनीष गोयल शुक्रवार शाम ने मंगोलपुरी थाने में लूटपाट की शिकायत की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त सुमित और राहुल के साथ पीतमपुरा स्थित एक डॉक्टर से दवा लेने गए थे। डॉक्टर से दिखाने के बाद मनीष व उनके दोस्त कार में बैठने लगे। बाइक पर दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों के हाथ में पिस्टल थी। बदमाशों ने ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे मनीष से गहने और नकदी देने को कहा। आनाकानी करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। डर की वजह से मनीष ने अपनी सोने की चेन, दो अंगूठी और कड़ा उतारकर बदमाशों को दे दिया। बदमाशों ने मनीष की जैकेट की जेब में हाथ डालकर ढाई हजार रुपये और कागजात निकाल लिए। दूसरे बदमाश ने सुमित को धमकाकर उससे सोने की चेन और कड़ा लूट लिया। बदमाशों ने राहुल को भी धमकाया, लेकिन राहुल ने कह दिया कि उसके पास कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार हो गए भाग गए। इसके बाद मनीष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed