{"_id":"6898b80d5e4d7a1d5508119a","slug":"the-race-for-the-third-round-of-spot-admission-in-du-pg-has-begun-ashram-news-c-340-1-del1011-100662-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू पीजी में स्पॉट एडमिशन के तीसरे राउंड की दौड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू पीजी में स्पॉट एडमिशन के तीसरे राउंड की दौड़ शुरू
विज्ञापन
उम्मीदवारों के सीट आवंटन की सूचना 16 अगस्त को होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में स्पॉट एडमिशन राउंड-3 की दौड़ शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की दाखिला शाखा ने सार्वजनिक सूचना जारी की है।
इच्छुक उम्मीदवार स्पॉट एडमिशन के लिए 13 अगस्त को शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पीजी 2025 के लिए आवेदन किया था लेकिन किसी कार्यक्रम में दाखिला नहीं मिला, ऐसे उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड से उस कार्यक्रम के लिए स्पॉट राउंड चुनकर संबंधित कार्यक्रम में दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्पॉट एडमिशन राउंड के दौरान अपग्रेड और वापस लेने का कोई विकल्प नहीं होगा। किसी विशेष स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी और उसे किसी अन्य राउंड में आवंटित नहीं किया जाएगा।
16 अगस्त को सीट आवंटन की सूचना
विश्वविद्यालय ने नोटिस में यह भी कहा है कि जिन उम्मीदवारों को किसी भी कार्यक्रम में स्पॉट राउंड-1 और 2 में सीट आवंटित की गई थी मगर उन्होंने शुल्क स्वीकार और भुगतान नहीं किया है तो वह तीसरे स्पॉट राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा स्पॉट एडमिशन राउंड-3 को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त को शाम पांच बजे सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
20 अगस्त तक फीस का भुगतान
उम्मीदवार घोषणा होने के बाद 18 अगस्त शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवंटित सीट को स्वीकार कर सकेंगे। विभाग/कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों को मंजूर और सत्यापन 19 अगस्त तक कर सकेंगे। दाखिला को लेकर फीस का भुगतान 20 अगस्त शाम तक किया जा सकेगा।
यूजी में मिड एंट्री आवेदन प्रक्रिया हुई समाप्त
वहीं स्नातक (यूजी) कार्यक्रम में दाखिले के लिए मिड एंट्री आवेदन की प्रक्रिया रविवार शाम को समाप्त हो गई। आवेदन का यह आखिरी मौका उन उम्मीदवारों को दिया गया था जो पहले राउंड में दाखिला नहीं ले सके या आवंटित कॉलेज कोर्स से संतुष्ट नहीं थे। एक अधिकारी के अनुसार सामान्य और आरक्षित वर्ग की अभी दस हजार खाली सीटों पर दाखिला होना बाकी है। अब तक 71130 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इसके अलावा यूजी के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तीसरे चरण की घोषणा 13 अगस्त को की जाएगी।
एनसीवेब की तीसरी कटऑफ आज
उधर, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले को लेकर सोमवार को तीसरी कटऑफ जारी होगी। दाखिले के लिए दोनों प्रोग्राम में कुल 15200 सीट हैं। तीसरी कटऑफ में दाखिले के लिए उम्मीदवार 13 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि फीस का भुगतान 15 अगस्त शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा।