फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Prime Minister lied to the people of Andhra Pradesh, they have no credibility: Rahul

पीएम ने आंध्र के लोगों से झूठ बोला है और अब उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं रही : राहुल

Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
अनिल पांडेय भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister lied to the people of Andhra Pradesh, they have no credibility: Rahul
राहुल गांधी - फोटो : Twitter

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर अनशन कर रहे मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करते हुए सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों से झूठ बोला है और अब उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं रही।

विज्ञापन


नायडू के प्रति समर्थन जताने के लिए आंध्र भवन पहुंचे गांधी ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल प्रधानमंत्री को हराएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह सवाल पूछना चाहता हूं कि जब प्रधानमंत्री कोई वादा करता है तो उसे अपने वादे पर टिके रहना चाहिए या नहीं? यह किस तरह के प्रधानमंत्री हैं? उन्होंने वादा किया लेकिन अब पूरा नहीं कर रहे हैं।’’
विज्ञापन


 कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘क्या आंध्र प्रदेश इस देश का हिस्सा नहीं है? उनकी हिम्मत कैसे हुई कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों से किए वादे को पूरा नहीं किया? मैं आंध्र के लोगों के साथ खड़ा हूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी जहां भी जहां जाते हैं झूठ बोलते हैं। वह आंध्र प्रदेश जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं, वह पूर्वोत्तर जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं और महाराष्ट्र जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।’’


 गांधी ने कहा, ‘‘दो महीने बचे हैं और विपक्षी दल दिखाएंगे कि प्रधानमंत्री की कोई विश्वसनीयता नहीं है। हम मोदी जी को हराएंगे।’’

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केन्द्र से राज्य को विशेष दर्जा देने और 2014 में इसके विभाजन से पहले किए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को यहां एक दिवसीय अनशन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed