फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   the politics of accusation on the oopening of delhi's market

दिल्ली बाजार को फिर से खोलने पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति

Sat, 29 May 2021 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
the politics of accusation on the oopening of delhi's market
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिर रहा है तो दिल्ली की राजनीतिक तपिश बढ़ गई है। सियासत का पारा दिल्ली के व्यापार खोलने को लेकर चढ़ा है। आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल पर दिल्ली के व्यापार को नहीं खोलने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि दिल्ली सरकार ने बाजारों को फिर से खोलने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उपराज्यपाल ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया। उधर, आधिकारिक सूत्रों ने आप ट्रेड विंग के इस बयान को स्पष्ट शब्दों में खारिज कर दिया है। कहा है कि बैठक में व्यापार खोलने को लेकर न तो कोई बातचीत हुई और न ही एजेंडे में रखा गया था। भाजपा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि उपराज्यपाल ने अनुमति नहीं दी तो मुख्यमंत्री सामने आकर बयान जारी करें। ट्रेड विंग से झूठ क्यों बुलवा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में व्यापार खोलने को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग ने अनलॉक-1 की प्रकिया को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल को घेरा है। सरकार के बचाव में आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार ने बाजारों को फिर से खोलने का प्रस्ताव रखा, लेकिन एलजी और डीडीएमए के अध्यक्ष अनिल बैजल ने अनुरोध को ठुकरा दिया। बैजल बाजार संचालन फिर से शुरू करने के विचार से आश्वस्त नहीं थे, लेकिन उद्योगों और निर्माण को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। भाजपा को सोशल मीडिया में झूठ नहीं फैलाना चाहिए कि दिल्ली सरकार ने बाजार को खोलने की अनुमति नहीं दी। सच यह है कि एलजी ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। भाजपा नेताओं को उपराज्यपाल से बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति देने का अनुरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

डीडीएमए की बैठक बुलाई जाती है तो सरकार बाजारों को खोलने की अनुमति लेने के लिए वह सब कुछ करेगी जो वह कर सकती है। भाजपा जो फैला रही है वह बिल्कुल गलत है। भाजपा गंदी राजनीति न करें। उप राज्यपाल केंद्र सरकार के अधीन आते हैं, भाजपा को चिंता है तो निर्देश जारी कराए। यह समय सभी दलों के लिए एक साथ आने और महामारी से लड़ने और इस लड़ाई को जीतने का है। सरकार ने प्रस्ताव दिया था कि बाजार को सप्ताह में कम से कम तीन दिन खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें खोलने की बात बैठक में मुद्दा नहीं थी
ट्रेड विंग की इस दलील को दिल्ली राजनिवास ने सिरे से खारिज कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दुकानों को फिर से खोलने की बात न तो बैठक में हुई और न ही एजेंडे में शामिल था। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप विंग की बातें आधारहीन व बेतुकी है। जब एजेंडा में ही नहीं था तो फिर बातचीत का प्रश्न ही नहीं उठता। आप व्यापारिक संगठन गुमराह करने वाली बात कर रहा है।

आप की ट्रेड विंग पर झूठ बोलने की कला में निपूर्ण होने का आरोप
इस राजनीति में भाजपा ने आम आदमी पार्टी से पूछा है कि जब उपराज्यपाल ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो फिर मुख्यमंत्री को सामने आकर यह बातें कहनी चाहिए। प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने ट्रेड विंग को झूठ बोलने की कला में निपूर्ण कर चुके हैं। अनलॉक में व्यापार न खोलने का निर्णय उप राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की सहमति से हुआ जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने खुद की तो फिर दिल्ली वालों को क्यों गुमराह किया जा रहा है। दो दिन पूर्व तक बृजेश गोयल व्यापारियों को आश्वस्त कर रहे थे कि सोमवार से व्यापार अनलॉक हो जायेगा। नहीं हुआ तो भ्रम फैला रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed